सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस लॉन्च, 6,369 रुपये में मिलेगा

सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस लॉन्च, 6,369 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
सेलकॉन ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन डायमंड 4जी प्लस 6,369 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस हैंडसेट को अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध कराया है। हालांकि, यह कई और थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर भी मिल रहा है।

इस प्राइस रेंज में डायमंड 4जी प्लस की भिड़त इंटेक्स क्लाउड ज्वेल (5,999 रुपये), ज़ोलो ईरा 4के (6,499 रुपये) और रिलायंस रिटेल के लाइफ फ्लेम 1 (6,490 रुपये) से होगी।

(जानें: सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस बनाम इंटेक्स क्लाउड ज्वेल बनाम ज़ोलो ईरा 4के बनाम लाइफ फ्लेम 1)

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डायमंड 4जी प्लस में 5 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 720x1280 पिक्सल। इस डुअल सिम हैंडसेट में 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। डायमंड 4जी प्लस के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ ए- जीपीएस शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »