7,000 रुपये से कम कीमत वाले आपके काम के स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 19:17 IST
भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार की बात करें तो यहां सेगमेंट के स्मार्टफोन की मांग रहती है। प्रीमियम हैंडसेट हों या किफ़ायती हर तरह के ग्राहक यहां मौज़ूद हैं। लेकिन बाज़ार में शाओमी, लेनोवो जैसी चीनी कंपनियों ने पिछले एक-दो साल में बजट सेगमेंट में ढेरो फोन लॉन्च किए हैं। ख़ास बात है कि इन बजट फोन में मिड-लेवल तक के फ़ीचर दिए जा रहे हैं। अच्छे स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर वाले बजट स्मार्टफोन आने से मिड-रेंज स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती मिली है।

बजट स्मार्टफोन की बात करें तो 10,000 रुपये के आसपास वाले इस सेगमेंट में 7,000 रुपये से कम में भी कई फोन पेश किए जा चुके हैं। भारत में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनियां इस कीमत पर ख़ासा ध्यान दे रही हैं। अगर आप बाज़ार में मौज़ूद ऐसे बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिनकी कीमत 7,000 रुपये से कम है। तो आपके पास कई विकल्प हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।
Advertisement

शाओमी रेडमी 4ए
हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 4ए में काम के सभी फ़ीचर हैं। शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है और भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है। (पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कूलपैड नोट 3 लाइट
Advertisement
कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का बेसिक वर्ज़न है जिसे पिछले साल भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये है।
 

कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कूल यूआई 6.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम। यह स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से है। फोन की खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है। कूलपैड नोट 3 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। नोट 3 लाइट में 2500 एमएएच की बैटरी है। पढ़ें रिव्यू
Advertisement

लेनोवो वाइब के5
गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे पिछले साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। लेनोवो वाइब के5 भारत में 6,999 रुपये में मिलता है। ज़ून 2016 में यह फोन भारत में लॉन्च हुआ।
Advertisement
 

लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है। रिव्यू

लाइफ एफ1
लाइफ एफ1 स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर में 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को 7,000 रुपये के आसपास कीमत में खरीदा जा सकता है।
 

लाइफ एफ1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.52 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। लाइफ ब्रांड के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी। पढ़ें रिव्यू

सैमसंग गैलेक्सी जे1 4जी
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में बेहद ही किफायती 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे1 (4जी) जनवरी में लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी जे1 (4जी) की कीमत 6,890 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी जे1 (4जी) में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट की स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 2050 एमएएच की बैटरी है। बता दें कि हमने इस स्मार्टफोन का रिव्यू नहीं किया है।

ये सभी फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में हमारी लेटेस्ट सूची में आते हैं। क्या आप एक नया फोन अभी खरीदने वाले हैं या फिर कुछ महीनों बाद खरीदने की सोच रहे हैं? कमेंट के जरिये हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.