BSNL ब्रॉडबैंड करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत बदलें पासवर्ड

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कहा कि उसने अपने ब्रॉडबैंड उपयोक्ताओं को पूर्व तय (डिफॉल्ट) सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 12:30 IST
ख़ास बातें
  • ब्रॉडबैंड उपयोक्ताओं को पूर्व तय (डिफॉल्ट) सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह
  • बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्रणाली के एक हिस्से पर हुआ था मालवेयर हमला
  • इस मालवेयर हमने का असर लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मोडम पर हुआ
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कहा कि उसने अपने ब्रॉडबैंड उपयोक्ताओं को पूर्व तय (डिफॉल्ट) सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। कंपनी ने यह सलाह इसी सप्ताह अपनी ब्रॉडबैंड प्रणाली के एक हिस्से पर मालवेयर हमले के बाद जारी की है।

कंपनी का कहना है कि इस मालवेयर हमने का असर उन लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मोडम पर हुआ जहां ग्राहकों ने डिफाल्ट पासवर्ड (एडमिन) को बदला नहीं था।
Advertisement

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने एक न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हालात से मोटे तौर पर निपट लिया गया है। हम ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने पासवर्ड तुरंत प्रभाव से बदल लें। पासवर्ड बदलने के बाद वे ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल को लेकर चिंतित नहीं हों।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मालवेयर हमले का असर बीएसएनएल के कोर नेटवर्क, बिलिंग या अन्य प्रणाली पर नहीं हुआ।

मालवेयर हमले से प्रभावित उपयोक्ताओं के पासवर्ड बदल गए हैं और वे लॉगइन नहीं कर पा रहे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Malware, Telecom, India, Internet, Cyber Attack, Broadband

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.