• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ब्लू प्योर एक्सआर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

ब्लू प्योर एक्सआर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

ब्लू प्योर एक्सआर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 20,200 रुपये है
  • फोन में 3डी टच डिस्प्ले दिया गया है
  • ब्लू प्योर एक्सआर में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
ब्लू ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ब्लू प्योर एक्सआर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के अनलॉक्ड वेरिएंट की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) है और यह फोन अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

ब्लू प्योर एक्सआर स्मार्टफोन में 5.5 इंच 1920x1080 पिक्सल सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 400 पीपीआई है। फोन ऐप्पल के 3डी टच की तरह 'एडवांस्ड 3डी टच' नाम के फीचर के साथ आता है। डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आता है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 जीपीयू दिया गया है। रैम 4 जीबी है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश, 6पी लेंस, लेज़र ऑटोफोकस व फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फुल मेटल बॉडी के साथ आने वाले प्योर एक्सआर फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन का डाइमेंशन 154.3 x 74.9 x 7 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है। फोन को पावर देने का काम करेगी नॉन रिमूवेबल 3000 एमएएच की बैटरी। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए फोन के साथ एक क्विक चार्जर दिया है। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

4जी सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »