Blinkit से 10 मिनट में होगी iPhone और कई स्मार्टफोन्स की डिलीवरी

हाल ही में ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 14:44 IST
ख़ास बातें
  • ब्लिंकिट की इस सर्विस में स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की डिलीवरी शामिल है
  • इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में शुरू किया गया है
  • इसमें जल्द ही अधिक स्मार्टफोन्स और ब्रांड्स को जोड़ा जाएगा

इनमें से कई हैंडसेट्स पर कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी

बड़े क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में शामिल Blinkit ने अपनी 10 मिनट में डिलीवरी सर्विस में प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ाया है। ब्लिंकिट की इस सर्विस में स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की डिलीवरी भी शामिल होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में शुरू किया गया है। 

ब्लिंकिट के CEO, Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की अब सिर्फ 10 मिनट में डिलीवरी होगी। Xiaomi और Nokia की बेस्ट सेलिंग रेंज की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में डिलीवरी के लिए इन कंपनियों के साथ हमने टाई-अप किया है।" उन्होंने बताया कि इस सर्विस में iPhone 16, Redmi 13 5G, Redmi 14C और Nokia 105 की डिलीवरी शामिल होगी। इसमें जल्द ही अधिक स्मार्टफोन्स और ब्रांड्स को जोड़ा जाएगा। Dhindsa ने कहा कि इनमें से कई हैंडसेट्स पर कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। 

हाल ही में ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी। Dhindsa ने बताया था, "हमारे पास HP के लैपटॉप, Lenovo, MSI और Zebronics के मॉनिटर्स और Canon और HP के प्रिंटर हैं। हम इलेक्ट्रॉनिक्स की अपनी रेंज को बढ़ा रहे हैं। हमने इस कैटेगरी में प्रमुख ब्रांड्स के साथ टाई-अप किया है।" इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर की डिलीवरी ब्लिंकिट के बड़े ऑर्डर के फ्लीट से होगी। Dhindsa ने कहा था, "हम जल्द ही ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स की संख्या को बढ़ाएंगे।" 

इससे पहले ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है। इस सर्विस की शुरुआत पांच एंबुलेंस से की गई है। Blinkit के ऐप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में ब्लिंकिट ने Zepto Cafe को टक्कर देने के लिए 10 मिनट में फूड की डिलीवरी करने वाले ऐप Bistro को लॉन्च किया था। न्यू ईयर ईव पर कंपनी ने अपने सबसे अधिक प्रति मिनट और प्रति घंटे के ऑर्डर्स हासिल किए थे। पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.