ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है स्मार्ट कीबोर्ड

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2017 10:50 IST
एमडब्ल्यूसी 2017 की आधिकारिक शुरुआत से पहले, ''ब्लैकबेरी द्वारा डिज़ाइन किए और बनाए गए'' आखिरी फोन ब्लैकबेरी कीवन को कनाडा की कंपनी ने लॉन्च कर दिया। नया ब्लैकबेरी कीवन एक फिज़िकल कीबोर्ड के साथ आता है। इसमें कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं। ब्लैकबेरी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री अप्रैल 2017 से होगी। और इसकी कीमत अमेरिका में 549 डॉलर करीब 38,600 रुपये), ब्रिटेन में 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 41, 400 रुपये) और यूरोप में 599 यूरो (करीब 42,100 रुपये) होगी।

कनाडा की इस कंपनी ने सितंबर में स्मार्टफोन डिज़ाइन और प्रोडक्शन को पूरी तरह रोककर इसे आउटसोर्स करने का फैसला किया था। कंपनी ने अपने ब्रांड का लाइसेंस टीसीएल जैसी साझेदार कंपनी को दे दिया।

ब्लैकबेरी का कहना है कि कीवन में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है, जिसके स्पेसबार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही पूरे कीबोर्ड पर स्क्रॉल करने के लिए कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। ब्लैकबेरी कीवन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अनुमानों को सरसरी नज़र से देख सकते हैं। इसके अलावा, बटन को दबाए या देर तक दबाए रखने के लिए बटन को शॉर्टकट (जैसे बी को ब्राउज़र के लिए) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लैकबेरी कीवन सॉफ्टवेयर फ़ीचर
Advertisement
नया ब्लैकबेरी कीवन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। जिसमें कंपनी  के कई सिक्योरिटी फ़ीचर जैसे ब्लैकबेरी हब और डीटेक सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

ब्लैकबेरी कीवन हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ब्लैकबेरी कीवन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 433 पीपीआई है। कंपनी फोन के 'इंपेक्ट-रेसिस्टेंस नेचर' को फोन का अहम स्पेसिफिकेशन बता रही है। यह फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ टिकाऊ लगता है। नए ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

कैमरे की बात करें तो, ब्लैकबेरी कीवन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ आता है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 1.55- माइक्रोन पिक्सल से लैस है। ब्लैकबेरी के नए फोन में फ्लैश और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

ब्लैकबेरी कीवन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। नया कीवन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3505 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी है जिससे फोन ''करीब 35 मिनट'' में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.