BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

ब्लैकबेरी की2 को भारत में 42,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 31 जुलाई से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

BlackBerry KEY2 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • डुअल सिम ब्लैकबेरी की2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • BlackBerry KEY2 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • BlackBerry KEY2 में 4.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1620 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
महीने भर पहले अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बाद BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन को भारत में पेश कर दिया गया है। यह हैंडसेट सीरीज़ 7 एल्यूमिनियम फ्रेम, टेक्स्चर्ड डायमंड ग्रिप बैक पैनल और दो दिन की बैटरी लाइफ के दावे के साथ आता है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला  ब्लैकबेरी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। इसमें पोर्ट्रेट मोड और ऑप्टिकल ज़ूम जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड कई काम के शॉर्टकट के साथ आता है जिससे यूज़र को सिर्फ एक बटन दबाने पर ऐप लॉन्च करने की सुविधा मिलेगी।
 

BlackBerry KEY2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

ब्लैकबेरी की2 को भारत में 42,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 31 जुलाई से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह रिलायंस जियो के कैशबैक ऑफर के साथ आएगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर कैशबैक मिलेगा।
 

BlackBerry KEY2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ब्लैकबेरी की2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1620 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 433 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। BlackBerry KEY2 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, एचडीआर, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल पीडीएएफ से लैस हैं। प्राइमरी सेंसर का फील्ड ऑफ व्यू 79.3 डिग्री है और अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी सेंसर 50 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.6 है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। इसमें फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है।

इनबिल्ट स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।  BlackBerry KEY2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बैटरी 3500 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल इफेक्ट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। BlackBerry KEY2 का डाइमेंशन 151.4x71.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1620 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »