BlackBerry KEY2 है डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन, जानें इसकी सारी खासियतें

ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टीसीएल ने नया BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया।

BlackBerry KEY2 है डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन, जानें इसकी सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • BlackBerry KEY2 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,800 रुपये) होगी
  • हम ब्लैकबेरी की2 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं
  • ब्लैकबेरी की2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टीसीएल ने नया BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया। यह स्मार्टफोन सीरीज़ 7 एल्यूमिनियम फ्रेम, टेक्स्चर्ड डायमंड ग्रिप बैक पैनल और दो दिन की बैटरी लाइफ के दावे के साथ आता है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला पहला ब्लैकबेरी ब्रांड स्मार्टफोन है। इसमें पोर्ट्रेट मोड और ऑप्टिकल ज़ूम जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फिज़िकल क्वार्टी कीबोर्ड कई काम के शॉर्टकट के साथ आता है जिससे यूज़र को सिर्फ एक बटन दबाने पर ऐप लॉन्च करने की सुविधा मिलेगी।
 

BlackBerry KEY2 कीमत और उपलब्धता

अमेरिकी मार्केट में BlackBerry KEY2 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,800 रुपये) होगी। यह ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। याद रहे कि BlackBerry KEYone को भारत में लॉन्च किया गया था। हम ब्लैकबेरी की2 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

BlackBerry KEY2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ब्लैकबेरी की2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1620 pixels) डिस्प्ले है जो 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 433 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। BlackBerry KEY2 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, एचडीआर, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल पीडीएएफ से लैस हैं। प्राइमरी सेंसर का फील्ड ऑफ व्यू 79.3 डिग्री है और अपर्चर एफ/1.8 है। सेकेंडरी सेंसर 50 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.6 है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। इसमें फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है।

इनबिल्ट स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।  BlackBerry KEY2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बैटरी 3500 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल इफेक्ट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। BlackBerry KEY2 का डाइमेंशन 151.4x71.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1620 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, TCL
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  5. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  8. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  9. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  10. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »