ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च से पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 12:09 IST
ब्लैकबेरी ने पिछले महीने ऐलान किया था कि कंपनी अब कोई स्मार्टफोन नहीं बनाएगी। और इसकी जगह कंपनी अपने सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान देगी। कंपनी ने बताया था कि  ब्लैकबेरी ब्रांड के तहत बनने वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन और उत्पादन को पूरी तरह आउटसोर्स किया जाएगा। अब, ब्लैकबेरी डीटीईके60 स्मार्टफोन एक थर्ड पार्टी रिटेलर के पास ब्री-बुकिंग के लिए बाजार में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को लीक में कई बार जानकारी सामने आ चुकी है।

ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के कंपनी की वेबसाइट पर गलती से लिस्ट कर दिया गया था। ब्लैकबेरी डीटीईके60 के आधिकारिक पेज पर कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी थी जिसे बाद में तुरंत कंपनी द्वारा हटा लिया गया। इस स्मार्टफोन को टीसीएल 950 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वेरिएंट भी कहा जा रहा है। इस फोन को अमेरिका की एफसीसी और वाई-फाई अलायंस पर भी देखा गया था। अब यह स्मार्टफोन एक थर्ड पार्टी रिटेलर बीएंडएच फोटो पर 499.99 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन रिटेलर ने इस फोन को स्पष्ट तौर पर 'कमिंग सून' के साथ लिस्ट किया है। और इसकी बिक्री की तारीख की जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात कही है।

एक ऑनलाइन रिटेल के मुताबिक, ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 534 पीपीआई है। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा है। इस फोन का डाइमेंशन 153.9x75.4x7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमे वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी और 4जी जैसे सपोर्ट हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले क्रैकबेरी ने दी।

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी ने जुलाई में डीटीईके50 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन बताया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.