• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

ब्लैकबेरी डीटीईके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी डीटीईके60 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं
  • डीटीईके60 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • ब्लैकबेरी डीटीईके60 थोड़ी देर के लिेए कंपनी की साइट पर लिस्ट हो गया
विज्ञापन
टेक इंडस्ट्री उस दौर में पहुंच गई है जहां अब आधिकारिक लॉन्च तक किसी भी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को छिपा कर रखना नामुमकिन हो गया है। अब ब्लैकबेरी का डीटीईके60 भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि, खबरों के मुताबिक कंपनी फोन के लीक के लिए खुद जिम्मेदार है। कंपनी की वेबसाइट पर ही इस स्मार्टफोन को कुछ देर के लिए सार्वजनिक रूप से लिस्ट कर दिया गया।

क्रैकबेरी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैकबेरी ने 'डूनॉटपब्लिश' नाम के एक वेबपेज पर डीटीईके60 स्मार्टफोन की जानकारी दी। इस वेबपेज पर इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लेकिन कंपनी ने अब इस लिस्टिंग को हटा दिया है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पिछली खबरों की तरह ही इस डिवाइस के ब्लैकबेरी 'एरगॉन' स्मार्टफोन होने का पता चलता है। डीटीईके60 डिवाइस में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने की खबरें हैं।

बात करें कैमरे की तो ब्लैकेरबेरी के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा हो सकता है। डीटीईके60 में 3000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और एक कनवीनियेंस बटन भी होने की उम्मीद है।

इसी साल जुलाई में, ब्लैकबेरी ने अपना दूसरा एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन डीटीईके50 लॉन्च किया था। ब्लैकबेरी ने इसे 'दुनिया का सबसे सुरक्षित एंड्रॉयड स्मार्टफोन' करार दिया था। इसके अलावा कंपनी ने कहा था अगर कोई इसके कैमरा या माइक्रोफोन का रिमोट इस्तेमाल या फिर फोन के लोकेशन की जानकारी एक्सेस करने की कोशिश कर रहा हो तो  यह स्मार्टफोन यूज़र को अलर्ट कर देता है।

डीटीईके60 एक बड़ा, ज्यादा स्पीड वाले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry DTEK60, Blackberry, BlackBerry Android, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »