ब्लैकबेरी डीटेक50 व डीटेक60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 13:12 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी डीटेक50 और डीटेक60 की कीमत 21,990 और 46,990 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं
  • डीटेक50 में स्नैपड्रैगन 617 जबकि डीटेक60 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है
ब्लैकबेरी ने बुधवार को भारत में अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन डीटेक50 और डीटेक 60 लॉन्च कर दिए। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन को पेश किया। ब्लैकबेरी डीटेक50 और डीटेक60 की कीमत 21,990 और 46,990 रुपये है। डीटेक50 स्मार्टफोन इस सप्ताह के आखिर से जबकि डीटेक60 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लैकबेरी ने जुलाई में ब्लैकबेरी डीटेक50 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और इसकी बिक्री अगस्त में शुरू हो गई थी। वहीं डीटेक60 को कई लीक के बाद पिछले महीने अपना तीसरा एंड्रॉयड फोन अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया था। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं जिसके ऊपर ब्लैकबेरी की स्किन दी गई है। याद रहे कि ब्लैकबेरी ने सितंबर में ही बताया था कि वह अब स्मार्टफोन निर्माण का काम खुद नहीं करेगी। अब वह सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करेगी। नए हैंडसेट पर ब्लैकबेरी के सीओओ मार्टी बियर्ड ने कहा, "यह हमारा फोन है। इसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से हमारी है।"
Advertisement

ब्लैकबेरी डीटीईके50 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 सीपीयू, 2 जीबी / 3 जीबी रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ब्लैकबेरी डीटीईके50 में इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएफ और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 2610 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147×72.5×7.4 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर हैं। फास्ट चार्जिंग टेक्नेलॉजी के साथ बैटरी 2610 एमएएच की है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement
 

ब्लैकबेरी डीटेके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 534 पीपीआई है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ आने वाले इस मेटल बॉडी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। इस फोन का डाइमेंशन 153.9x75.4x7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमे वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी और 4जी जैसे सपोर्ट हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • BlackBerry Hub and DTEK apps
  • Good screen and speakers
  • Decent camera quality
  • Well built
  • Bad
  • Awful battery life
  • No fingerprint sensor
  • Unappealing overall look
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2610 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.