टीसीएल द्वारा बनाए गए ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन सीईएस 2017 में होंगे लॉन्च

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 11:28 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी स्मार्टफोन अब टीसीएल कम्युनिकेशन्स द्वारा बनाए और बेचे जाएंगे
  • टीसीएल ने दी जानकारी, नए ब्लैकबेरी फोन सीईएस 2017 में होंगे लॉन्च
  • इनमें से एक में ब्लैकबेरी की पहचान बन चुका फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड होगा
ब्लैकबेरी ने पिछले हफ्ते ही ऐलान किया था कि उसके स्मार्टफोन अब टीसीएल कम्युनिकेशन्स द्वारा बनाए और बेचे जाएंगे। ब्लैकबेरी के साथ इस समझौते के ऐलान के बाद टीसीएल ने जानकारी दी है कि नए ब्लैकबेरी स्मार्टफोन सीईएस 2017 में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, इन डिवाइस के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि इनमें से एक में ब्लैकबेरी की पहचान बन चुका फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड होगा।

टीसीएल कम्युनिकेशन ने कहा है कि सीईएस ट्रेड शो में यह भी पता चलेगा कि ब्लैकबेरी की विरासत किस तरह से भविष्य के स्मार्टफोन का हिस्सा बनेगी। यह तो साफ है कि ब्लैकबेरी अब ऐप्पल और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड को चुनौती देने के लिए चीन के टीसीएल के साथ साझेदारी पर भरोसा कर रही है। याद रहे कि ब्लैकबेरी ने सितंबर महीने में मोबाइल निर्माण बिजनेस बंद करने का ऐलान किया था। कंपनी अब सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान क्रेंदित करेगी। कंपनी ने हाल ही में एंड्रॉयड पर चलने वाला डीटेक60 लॉन्च किया था जिसे टीसीएल कम्युनिकेशन के साथ साझेदारी में बनाया गया था।

टीसीएल द्वारा बनाए गए ब्लैकबेरी क्वर्टी डिवाइस ब्लैकबेरी मर्करी होने की उम्मीद है। इस हैंडसेट की तस्वीरें के साथ स्पेसिफिकेशन भी इस महीने ही लीक हुए थे। कथित ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन में स्पेस बार में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 625 सीपीयू के साथ 4.5 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 3400 एममएच की बैटरी, 18 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

फिलहाल, हम आपको भरोसे के साथ नहीं बता सकते कि इस डिवाइस को कब पेश किया जाएगा। इसका व्यवसायिक नाम क्या होगा? लेकिन ये अमेरिकी मार्केट में सबसे पहले बिकेंगे। गौर करने वाली बात है कि ब्लैकबेरी के साथ समझौते के तहत टीसीएल कम्युनिकेशन्स इन मोबाइल को भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया नहीं बेच सकती। ये देश ब्लैकबेरी के सबसे बड़े हैंडसेट मार्केट में से हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, TCL, Mobiles, BlackBerry Mercury, CES 2017, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.