15,000 रुपये से कम में ये हैं बेहतरीन स्मार्टफोन

अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो बाज़ार में बहुत सारे विकल्प मौज़ूद हैं। इतने सारे विकल्प में से किसे चुनें, आपकी इसी मुश्किल को आसाान बनाने के लिए हमने 15,000 रुपये से कम वाले कुछ फोन चुने हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2017 16:17 IST
अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो बाज़ार में बहुत सारे विकल्प मौज़ूद हैं। इतने सारे विकल्प में से किसे चुनें, आपकी इसी मुश्किल को आसाान बनाने के लिए हमने 15,000 रुपये से कम वाले कुछ फोन चुने हैं। इनमें कुछ ऐसे फोन शामिल हैं जिनकी कीमत में कटौती हुई है, कुछ पसंदीदा पुराने स्मार्टफोन हैं और कुछ नए फोन भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हमने इस लिस्ट में उन्हीं फोन को शामिल किया है जिनका हमने रिव्यू किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन एक साल से कम पुराने हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत में सबसे बेहतरीन फोन के बारे में जानें।

15,000 रुपये से कम वाले फोन     गैजेट्स 360 रेटिंग
शाओमी मी ए1                                      8/10
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम                      8/10
मोटो जी5एस                                         8/10
Advertisement
शाओमी रेडमी नोट 4                             8/10
हॉनर 8                                                9/10
मोटो जी5 प्लस                                     8/10
Advertisement
लेनोवो ज़ेड2 प्लस                                 8/10

1. शाओमी मी ए1
शाओमी मी ए1 इस लिस्ट में शामिल सबसे नया स्मार्टफोन है। गैजेट्स 360 ने फोन का रिव्यू किया है और बैटरी लाइफ को छोड़ दें तो फोन में कुछ भी बुरा नहीं है। कंपनी के बजट स्मार्टफोन आमतौर पर कैमरा डिपार्टमेंट में अच्छा नहीं करते हैं लेकिन मी ए1 के डुअल रियर कैमरे के साथ शाओमी ने इस डिपार्टमेंट में अच्छा देने की कोशिश की है। और एंड्रॉयड वन मोबाइल होने के चलते फोन में रेगुलर अपडेट मिलना भी तय है।
Advertisement

इस फोन में एक फुल एचडी 5.5 इंच डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 3080 एमएएच की बैटरी है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि रियर पर दो 12 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो इसे 15,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी का सबसे बेहतर स्मार्टफोन बनाते हैं।
Advertisement

2. सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
सैमसंग का यह स्मार्टफोन शानदार स्क्रीन और बेहतरीन डिज़ाइन के साथ किफ़ायती दाम में मिलता है। हमारे रिव्यू में सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम ने अच्छी रेटिंग हासिल की। जो लोग बड़े ब्रांड के साथ टिके रहना चाहते हैं उनके लिए 15,000 रुपये से कम में यह एक अच्छा विकल्प है।

इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

3. मोटो जी5एस
एक और नया फोन, 15,000 रुपये से कम कैटरेगरी में मोटो जी5एस ने कंपनी की मजबूत दावेदारी को बरक़रार रखा है। हमारे रिव्यू में फोन की ओवरऑल रेटिंग अच्छी रही, हालांकि हमें कैमरा थोड़ा निराशाजनक लगा। इसके अलावा, 15,000 रुपये के अंदर यह अच्छा स्मार्टफोन है।

फोन में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 7.1 नूगा है।

4. शाओमी रेडमी नोट 4
पुराना होने के बावज़ूद, शाओमी रेडमी नोट 4 आज भी एक बहुत अच्छा बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। और अपनी कैटेगरी वाले दूसरे महंगे डिवाइस को इसने हमारे रिव्यू में पीछे छोड़ा है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में कई सारे स्पेसिफिकेशन मी ए1 जैसे हैं। रेडमी नोट 4 में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है लेकिन रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है। फोन में 4100 एमएएच बैटरी है।

5. हॉनर 8
हमारी लिस्ट में शामिल सबसे ज़्यादा रेटिंग हासिल करने वाला स्मार्टफोन है हॉनर 8। हॉनर 8 को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, हालांकि फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है और अब यह 15,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी में शामिल हो गया है। इस कीमत के साथ यह फोन हमारे रिव्यू में मिली परफॉर्मेंस के हिसाब से खुद ही बेहतर फोन बन जाता है। हालांकि यह एक सिंगल सिम फोन है लेकिन अगर आप दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए समस्या हो सकती है।

फोन में एक फुल एचडी 5.2 इंच डिस्प्ले है। इसमें एक 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है। इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और रियर कैमरा दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं।

6. मोटो जी5 प्लस
मोटो जी5 प्लस की कीमत में कटौती के साथ ही यह फोन 15,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी में शामिल हो गया है। हमने अपने रिव्यू में बताया था कि फोन ने अधिकतर सभी पैरामीटर पर अच्छा परफॉर्म किया। और बैटरी लाइफ के अलावा, बिल्ड क्वालिटी और डिस्प्ले फोन की अहम ख़ासियत हैं।

इस स्मार्टफोन में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 3000 एमएएच बैटरी है। इस फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन एंड्ऱॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

7. लेनोवो ज़ेड2 प्लस
लेनोवो ज़ेड2 प्लस इस कीमत के साथ थोड़ा पुराना है और कटौती के साथ यह 10,000 रुपये से कम में आ गया है। लेकिन इस फोन में ज़्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन को चुनौती देने की क्षमता है। जैसा कि हमने अपने रिव्यू में बताया कि फोन का कैमरा निराश करता है, लेकिन फोन दूसरे डिपार्टमेंट जैसे बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस में अच्छा करता है।

फोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसमें 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

15,000 रुपये से कम कैटेगरी वाले डिवाइस में ये सबसे बेहतर फोन हैं। और अगर आपने इनमें से किसी फोन का इस्तेमाल किया है तो आप कमेंट करके बताएं कि आपको यह फोन कैसा लगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.