असूस ज़ेनोवेशन इवेंट का वीडियो टीज़र जारी, नए ज़ेनफोन की मिल सकती है झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 13:12 IST
इसी महीने जानकारी मिली थी कि असूस अगले महीने आयोजित हो रहे सीईएस 2017 में हिस्सा लेगी। इतना ही नहीं, ताइवानी कंपनी ने ज़ेनोवेशन बैनर में एक लॉन्च इवेंट के आयोजन का भी खुलासा किया था। अब कंपनी ने सीईएस 2017 के लिए एक टीज़र जारी कर दिया है।

असूस के यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया गया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो टीज़र में दो स्मार्टफोन को देखा जा सकता है। इन दोनों ही फोन पर अलग-अलग तरह के सिंबल बने हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में दो प्रोडक्ट पेश करेगी। असूस 4 जनवरी को लास वेगास में एक इवेंट आयोजित कर रही है। वहीं इस टीज़र में ज़ेनफोन एआर को भी दो अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। असूस ने एआर को लॉन्च करने के बारे में पहले ही जानकारी दे दी है।


कंपनी द्वारा भेजे गए आधिकारिक इनवाइट से यह पहले ही साफ हो चुका है कि कंपनी एक या दो नए डिवाइस लॉन्च करेगी। इस इनवाइट में असूस के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन लोगो दिया गया था। ताइवानी कंपनी द्वारा सीईएस में एक गूगल टैंगो डिवाइस से भी पर्दा उठाने की उम्मीद है।
Advertisement

इस इवेंट में ज़ेनफोन 4 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। यह ज़ेनफोन 3 सीरीज़ का ही अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। असूस ने 2014 में ज़ेनफोन 4 लॉन्च किया था, इसलिए लोगों के बीच नाम को लेकर असमंजस की स्थिति भी हो सकती है। हो सकता है कि असूस नई सीरीज़ के लिए कोई नया नाम चुन ले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asus, Asus zenfon 4, Asus zennovation, asus mobile, asus smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.