Asus ZenFone V स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

असूस ने अमेरिका में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन वी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका मॉडल नंबर वी520केएल है। अमेरिका में Asus ZenFone V एक्सक्लूसिव तौर पर यूएस कैरियर वेरिज़ॉन पर मिलेगा।

Asus ZenFone V स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन वी को अमेरिका में वेरिज़ॉन पर लॉन्च किया गया है
  • इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है
  • फोन में 23 मेगापिक्सल कैमरा है
विज्ञापन
असूस ने अमेरिका में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन वी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका मॉडल नंबर वी520केएल है। अमेरिका में Asus ZenFone V एक्सक्लूसिव तौर पर यूएस कैरियर वेरिज़ॉन पर मिलेगा। फोन के नाम की बात करें तो V का मतलब वेरिज़ॉन है ना कि नंबर 5। असूस ज़ेनफोन 5 पहले से उपलब्ध है। हालांकि, स्मार्टफोन को असूस की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गयाय है और कैरियर ने अभी तक डिवाइस की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन हैंडसेट की बिक्री शुरू होने पर यह सैफायर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

वेबसाइट पर की गई लिस्टिंग के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन वी में एक 5.2 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर एक 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है और एक 10 फिंगर कैपेसिटिव टच से लैस है। इसमें एक 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित कंपनी की ज़ेनयूआई 3.0 पर चलता है।

असूस ज़ेनफोन वी के कैमरे की बात करें तो फोन में अपर्चर एफ/2.0, लेज़र ऑटोफोकस, 4-एक्सिस ओआईएस, ईआईएस और पिक्सलमास्टर कैमरा मोड के साथ 23 मेगापिक्सल कैमरा है। कैमरे में लो-लाइट, पोर्ट्रेट और सेल्फी पैनोरमा जैसे कई दूसरे मोड हैं। आगे की तरफ़ फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

असूस ज़ेनफोन वी में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फााई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस/ग्लोनास, 4जी सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी जैसे कई दूसरे फ़ीचर हैं। सेंसर की बात करें तो इस डिवाइस में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है जो यूएसी-सी के जरिए पावरडिलीवरी 2.0 सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 146.5x72.6x7.6 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।

गौर करने वाली बाात है कि असूस ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपनी ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के ज़ेनफोन 4 सेल्फी और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए। जो एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »