Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2 के स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक

लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के अपग्रेड Asus ZenFone Max Pro M2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 18:57 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max M2 में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम होने का दावा
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6 जीबी रैम हो सकते हैं ZenFone Max Pro M2 में
  • दोनों ही असूस स्मार्टफोन 11 दिसंबर को हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Photo Credit: WinFuture.de

लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के अपग्रेड Asus ZenFone Max Pro M2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। अब तक इस डिवाइस के कई टीज़र सामने आ चुके हैं। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि Asus ZenFone Max Pro M2 को Flipkart पर बेचा जाएगा। इस बीच इंटरनेट पर इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के दो वेरिएंट होंगे। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, डिस्प्ले नॉच और 2 से अधिक दिन की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। ताज़ा रिपोर्ट में Asus ZenFone Max M2 स्मार्टफोन के बारे में भी दावा किया गया है।
 

Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2 की कीमत

जर्मन वेबसाइट WinFuture.de के मुताबिक, Asus ZenFone Max M2  की कीमत 160 यूरो से 190 यूरो (करीब 12,800 रुपये से करीब 15,200  रुपये) के बीच होगी। दूसरी तरफ, Asus ZenFone Max Pro M2 की कीमत 280 यूरो से 300 यूरो (करीब 22,400 रुपये से करीब 24,000 रुपये) के बीच होगी। यह दावा नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने किया है। उन्होंने दोनों फोन की ग्राफिक्स से बनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं।
Advertisement

इन तस्वीरों में असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप, मैटालिक बैकपैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ नज़र आ रहा है। दूसरी तरफ, Asus ZenFone Max Pro M2 की तस्वीरों में वाइडर डिस्प्ले नॉच और ग्लॉसी ग्रेडिएंट बैक की झलक मिल रही है।
 

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने का दावा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होने की भी उम्मीद है।
Advertisement
 

ZenFone Max M2 की कीमत 160 यूरो से 190 यूरो के बीच
Photo Credit: WinFuture.de

पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4000 एमएएच की होगी और वज़न 165 ग्राम है।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की उम्मीद है। यह 6.3 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। संभव है कि इस फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी हो सकता है।
Advertisement
 

ZenFone Max Pro M2 की कीमत 280 यूरो से 300 यूरो के बीच
Photo Credit: WinFuture.de

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की होगी। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी भी दिए जाने की उम्मीद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.