Asus ZenFone Max Pro M2 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Asus ZenFone Max Pro M2 की पहली सेल आज होगी। फोन के साथ कौन-कौन से ऑफर्स मिलेंगे, जानें।

Asus ZenFone Max Pro M2 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Asus ZenFone Max Pro M2 की पहली सेल आज

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं.
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है ZenFone Max Pro M2
  • असूस के दोनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने इस महीने 11 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को लॉन्च किया था। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। इसकी अहम खासियतों की बात करें तो ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे, 19:9 डिस्प्ले, फ्रंट एलईडी फ्लैश और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। ZenFone Max Pro M2 को  3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया था। आइए अब आपको असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बार में विस्तार से बताते हैं।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा। 16,999 रुपये में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम रंग में 18 दिंसबर यानी आज से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। लॉन्च ऑफर में बिना ब्याज वाले ईएमआई और मात्र 99 रुपये में फ्लिपकार्ट का कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्रोग्राम दिया जाएगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »