Asus ZenFone Max Pro M2 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा हफ्ते भर इंतज़ार

ऐसा लगता है कि Asus India ने अपने लोकप्रिय Asus Zenfone Max Pro M2 स्मार्टफोन को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। अब तक असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले खरीदारों को साप्ताहिक फ्लैश सेल का इंतज़ार करना पड़ता था।

Asus ZenFone Max Pro M2 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा हफ्ते भर इंतज़ार

ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत 12,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Asus India ने अपने लोकप्रिय Asus Zenfone Max Pro M2 स्मार्टफोन को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। अब तक असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले खरीदारों को साप्ताहिक फ्लैश सेल का इंतज़ार करना पड़ता था। लेकिन Flipkart पर अब यह फोन ओपन सेल में बिक रहा है। याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M2 को दिसंबर 2018 में ZenFone Max M2 के साथ भारतीय मार्केट में उतारा गया था।

लॉन्च के बाद असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की पहली सेल 18 दिसंबर को आयोजित हुई। इसके बाद से ही फोन फ्लैश सेल में उपलब्ध रहा है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में बिकता है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ZenFone Max Pro M2 के दोनों ही वेरिएंट अब ओपन सेल में बिक रहे हैं। बता दें कि 16,999 रुपये में इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट भी बेचा जाएगा, जो फिलहाल नहीं उपलब्ध है।

Asus Zenfone Max Pro M2 की ओपन सेल के बारे में असूस इंडिया ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस संबंध में हमने कंपनी को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »