Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला फेस अनलॉक फीचर

Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन को पहला बड़ा अपडेट मिल गया है। यह अपडेट फोन के भारत में लॉन्च होने के 10 दिन के अंदर दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 4 मई 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 को 10 दिन के भीतर मिला बड़ा अपडेट
  • फेस अनलॉक और कई अन्य बदलावों का फायदा यूज़र को मिलेगा
  • बीते दिन सेल में बेहतर रिस्पॉन्स के साथ डटा रहा Asus ZenFone Max Pro M1
Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन को पहला बड़ा अपडेट मिल गया है। यह अपडेट फोन के भारत में लॉन्च होने के 10 दिन के अंदर दिया गया है। Asus ZenFone Max Pro M1 को मिले नए अपडेट में फेस रिकग्निशन, बैटरी, कैमरा, फिंगरप्रिंट कैमरा और सेंसर में सुधार शामिल है। नए अपडेट में यूज़र को लेटेस्ट अप्रैल 2018 एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच मिलेगा। Asus ZenFone Max Pro M1 की बात करें तो हैंडसेट पिछळे हफ्ते लॉन्च किया गया था, जिसकी गुरुवार को फ्लिपकार्ट पर सेल 'हिट' रही। अपनी रेंज में Asus ZenFone Max Pro M1 शाओमी के Redmi Note 5 Pro से मुकाबला करता है।

कीमत के अलावा Redmi Note 5 Pro से तुलना करें तो असूस के हैंडसेट में अपडेट जल्द से जल्द आते हैं।  Asus ZenFone Max Pro M1 को मिला पहला अपडेट 1.3 जीबी का है। असूस ने पूरा ब्योरा दिया है, जो नए अपडेट के बाद यूज़र को अनुभव करने को मिलेगा।

जैसा कि हमने पहले बताया, Asus ZenFone Max Pro M1 को फेस अनलॉक फीचर भी मिल गया है। जिसकी मदद से यूज़र चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। साथ ही सेंसर की परफॉरमेंस भी इस अपडेट के बाद बेहतर होगी। साथ ही रियर कैमरे में कलर करेक्शन, कम रोशनी में फोटॉग्रफी जैसे पहलुओं में सुधार आएगा। सिस्टम अपडेट स्क्रीन पर 'ज़ेनयूआई' अब 'ज़ेनफोन' हो जाएगा। नए अपडेट को सेटिंग - सिस्टम - सिस्टम अपडे्स में जाकर हासिल किया जा सकता है। यूज़र को अपडेट लेने से पहले फैक्ट्री रीसेट लेने की भी सलाह दी गई है।
 
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M1  में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 
Advertisement

ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.