Asus ZenFone Max M2 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने पिछले सप्ताह भारत में Asus ZenFone Max M2 को लॉन्च किया था। असूस जे़नफोन मैक्स एम2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे होगी।

Asus ZenFone Max M2 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Asus ZenFone Max M2 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस Asus ZenFone Max M2
  • Asus ZenFone Max M2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
  • असूस के दोनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने पिछले सप्ताह भारत में Asus ZenFone Max M2 को लॉन्च किया था। असूस जे़नफोन मैक्स एम2 की पहली सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। याद करा दें कि, ZenFone Max M2 के साथ पिछले सप्ताह ZenFone Max Pro M2 को भी लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन नॉच से लैस बड़े डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। जे़नफोन मैक्स एम2 एक्सक्लूसिव तौर पर केवल फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Asus ZenFone Max M2 की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आइए अब जानते हैं, फोन की कीमत, लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
 

Asus ZenFone Max M2 की भारत में कीमत

असूस जे़नफोन मैक्स एम2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यद दाम 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की बिक्री 20 दिसंबर से ब्लू और ब्लैक रंग में Flipkart पर होगी। लॉन्च ऑफर में बिना ब्याज वाले ईएमआई और मात्र 99 रुपये में फ्लिपकार्ट का कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्रोग्राम दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Asus ZenFone Max M2 (ZB632KL) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होंगे।

Asus ZenFone Max M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज। Asus ZenFone Max M2 के दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Asus ZenFone Max M2 का हिस्सा हैं। इस फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 158.41x76.28x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »