Asus ZenFone Max Pro M2 के साथ ZenFone Max M2 भी लॉन्च होगा भारत में

Asus अब तक Asus ZenFone Max Pro M2 के लॉन्च का टीज़र जारी करती रही है। लेकिन अब कंपनी ने इसके साथ Asus ZenFone Max M2 को भी पेश करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Zenfone Max M2 की कीमत 12,990 रूबल (करीब 13,850 रुपये) है
  • Zenfone Max Pro M2 की कीमत 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) है
  • दोनों ही असूस स्मार्टफोन Flipkart पर मिलेंगे
Asus ZenFone Max M2 और Asus ZenFone Max Pro M2 को बीते हफ्ते ही रूस में आधिकारिक कर दिया गया था। इन दोनों हैंडसेट को मंगलवार को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वैसे, Asus अब तक Asus ZenFone Max Pro M2 के लॉन्च का टीज़र जारी करती रही है। लेकिन अब कंपनी ने इसके साथ Asus ZenFone Max M2 को भी पेश करने की जानकारी दी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 और ज़ेनफोन मैक्स एम2 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाएगा। ये दोनों ही असूस स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेंगे।

कंपनी ने साफ कर दिया है कि मंगलवार को होने वाले इवेंट में Asus ZenFone Max M2 और Asus ZenFone Max Pro M2 को पेश किया जाएगा। ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। कीमत और उपलब्धता के बारे में लॉन्च इवेंट में ही बताया जाएगा। वहीं, Asus ने एक कॉन्टेस्ट का भी ऐलान किया है जिसमें कंपनी के प्रशंसकों को Asus ZenFone Max M2 या ZenFone Max Pro M2 जीतने का मौका मिलेगा।
 

Asus Zenfone Max Pro M2, Asus Zenfone Max M2 की कीमत (अनुमानित)

रूसी मार्केट में Asus Zenfone Max M2 की कीमत 12,990 रूबल (करीब 13,850 रुपये) है। Asus Zenfone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) में लिस्ट किया गया है। भारत में दोनों फोन की कीमतें इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
 

Asus Zenfone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

असूस रूस वेबसाइट के मुताबिक, Zenfone Max Pro M2 हैंडसेट 6.3 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। संभव है कि भारतीय मार्केट में इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाए। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की होगी।
 

Asus Zenfone Max M2 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने का दावा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.