Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro के कैमरा फंक्शन के लिए ज़ारी हुआ जरूरी अपडेट

Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro फोन मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा, 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro के लिए अपडेट को स्टेज्ड मैनर में ज़ारी कि
  • इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न 29.13.7.44 है
  • दोनों ही फोन मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा के साथ आते हैं

Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को अगस्त में लॉन्च किया गया था

Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro स्मार्टफोन को अपडेट्स मिलने शुरू हो गए हैं, जिन्हें बैचेज़ में रोलआउट किया गया है। Asus द्वारा ज़ारी किए रिलीज़ नोट्स में जानकारी देते हुए इस अपडेट को महत्वपूर्ण बताया गया है। अक्टूबर 2020 के अंत में कैमरा लाइसेंस समाप्त हो रहा है, जिसके लिए अपडेट में hotfix शामिल किया गया है। चेंजलॉग में यह भी कहा गया है कि यूज़र्स को कैमरा के सभी फंक्शन के इस्तेमाल के लिए इस वर्ज़न में अपग्रेड करना होगा। कहा गया है कि फिलहाल कंपनी ने इस अपडेट को सीरियल नंबर के साथ पुश किया गया है, तो ऐसे में आपके स्मार्टफोन तक इस अपडेट को पहुंचने में कुछ समय भी लग सकता है।

ताइवान इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro स्मार्टफोन के लिए अपडेट रोलआउट की जानकारी दी है। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न 29.13.7.44 है। अपने डिवाइस में इस अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप सेटिंग्स में जा सकते हैं और सिस्टम अपडेट पर देख सकते हैं। वहीं, इसे मैनुअली डाउनलोड करने के लिए आप असूस सपोर्ट पेज पर दिए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

कैमरा लाइसेंस एक्सपायरेशन और कैमरा फंक्शनैलिटी के अलावा, असूस ज़ेनफोन 7 और ज़ेनफोन 7 प्लस के लिए ज़ारी बाकि अपडेट इतने जरूरी नहीं है, हालांकि इसमें अन्य कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन शामिल हैं। कैमरा फ्लिपिंग ऑब्स्टकल डिटेक्शन के लॉज़िक के साथ-साथ डायनमिक कैमरा फोटो इफेक्ट्स को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। असूस का कहना है कि इस अपडेट के जरिए Camera 60FPS वीडियो मोड में आने वाली शेकिंग की समस्या को भी सुधारा गया है। चेंजलॉग की जानकारी के अनुसार IT Windtre APN को भी अपडेट कर दिया गया है और VoWiFI on CSL (HK) को भी इनेबल कर दिया है।

Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को अगस्त में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा, 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा ज़ेनफोन 7 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जबकि ज़ेनफोन 7 प्रो को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 7, Asus ZenFone 7 Pro, Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.