• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone 5 मॉडल की तस्वीरें लीक, फुलस्क्रीन डिस्प्ले व दो रियर कैमरे होने का खुलासा

Asus ZenFone 5 मॉडल की तस्वीरें लीक, फुलस्क्रीन डिस्प्ले व दो रियर कैमरे होने का खुलासा

लीक हुई यह तस्वीर इशारा करती है कि फोन में 5.7 इंच का पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले हो सकता है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के साथ-साथ इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में टॉप और बॉटम में पतले बेज़ल दिए गए हैं। साथ ही पतले बेज़ल के चलते फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पीछे दिया गया है।

Asus ZenFone 5 मॉडल की तस्वीरें लीक, फुलस्क्रीन डिस्प्ले व दो रियर कैमरे होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी उठा सकती है नए हैंडसेट से पर्दा
  • पहले भी लीक हो चुकी है ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के आगामी हैंडसेट की तस्वीर
  • असूस के अलावा किन कंपनियों ने कसी है एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए कमर, पढ़ें
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता असूस अपना नया हैंडसेट इसी महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च करने को पूरी तरह तैयार है। यहां आयोजित इवेंट में कंपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी का इवेंट 27 फरवरी को तय हुआ है। दरअसल, लॉन्च से पहले ही ज़ेनफोन 5 के मॉडल से जुड़ी एक तस्वीर लीक हुई है। विनफ्यूचर की रिपोर्ट के हवाले से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें बहु प्रतीक्षित ज़ेनफोन 5 हैंडसेट को X00PD मॉडल के नाम से दिखाया गया है।

लीक हुई यह तस्वीर इशारा करती है कि फोन में 5.7 इंच का पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले हो सकता है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के साथ-साथ इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में टॉप और बॉटम में पतले बेज़ल दिए गए हैं। साथ ही पतले बेज़ल के चलते फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पीछे दिया गया है। इसके अलावा टॉप बेज़ल यानी फोन के फ्रंट में ऊपरी हिस्से पर कैमरा, सेंसर, इयरपीस व नोटिफिकेशन लाइट दी गई है।

तस्वीर पर जाएं तो कहा जा सकता है कि असूस ने फिलहाल हेडफोन जैक से 'पीछा नहीं छुड़ाया' है। कुछ नए बदलावों की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल आकार में है, जो देखने में आईफोन एक्स के कैमरे जैसा लगता है। इसी के साथ ही फोन में एलईडी लाइट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट का भी विकल्प दिख रहा है। दरअसल असूस की ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के हैंडसेट लॉन्च होने के कयास तभी से लगाए जाने लगे थे, जब कंपनी #BACKTO5  हैशटैग लेकर आई थी। साथ ही कंपनी ने "We Love Photo" का टैग भी दिया था, जो साल 2017 में ज़ेनफोन 4 के लॉन्च के वक्त भी जारी किया गया था।   

हाल में ASUS_X00QD मॉडल नंबर वाले असूस के एक अज्ञात फोन को वाई-फाई एलायंस द्वारा सर्टिफाई किया गया था। सर्टिफिकेशन में इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और डुअल बैंड 802.11एसी वाई-फाई सपोर्ट पर चलते हुए दिखाया गया था। इसमें वाई-फाई डायरेक्ट और मीराकास्ट सपोर्ट जैसे फीचर भी देखने को मिले थे। कुल मिलाकर चर्चा है कि यह फोन असूस ज़ेनफोन 5 मैक्स है, जो पिछले साल आए कंपनी के ज़ेनफोन 4 मैक्स का अपग्रेड वर्जन होगा। अफवाह यह भी उड़ी थी कि असूस ज़ेनफोन 5 लाइट को डिवेलप कर रही है, जिसे कुछ समय पहले रूस से सर्टिफिकेशन मिला है। इस हैंडसेट में संभवत: 6 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा और यह स्नैपड्रैगन एसओसी चिपसेट पर काम करेगा।

बता दें कि असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के अलावा एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, शाओमी मी मिक्स 2एस, नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »