असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के स्मार्टफोन मई में होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 जनवरी 2017 12:11 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के फोन ज़ेनफ़ोन 3 रेंज की तुलना में होंगे बेहतर
  • असूस एक्स00जीडी को चीनी की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था
  • ऐसा माना जा रहा है कि यह ज़ेनफोन 4 सीरीज़ का ही हैंडसेट है
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस द्वारा अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च किए जाने की ख़बर है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 2017 में मार्केट में 20 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई कि असूस ने 2015 में 20.5 मिलियन स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध कराए थे जो 2016 में 14.6 फीसदी घटकर 17.5 मिलियन हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन सीरीज़ में ज़ेनफ़ोन 3 रेंज की तुलना में ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे। अफसोस की बात यह है कि अभी ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

इस महीने की शुरुआत में असूस एक्स00जीडी को चीनी की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह ज़ेनफोन 4 सीरीज़ का ही हैंडसेट है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत 4850 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, असूस एक्स00जीडी स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर है। इस फोन को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराए जाने की उम्मद है। लीक हुए तीनों वेरिएंट के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

बात करें कैमरे की तो असूस एक्स00जीडी स्मार्टफोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। असूस के इस फोन का डाइमेंशन  149.5×73.7× 8.85 मिलीमीटर और वज़न 169.5 ग्राम होने की उम्मीद है।  
Advertisement

वहीं, असूस ने सीईएस 2017 में असूस ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। असूस ने बताया था कि इसका एक वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ आएगा। असूस ज़ेनफोन एआर के साथ असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम कैमरा फोन को भी पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.