असूस के नए स्मार्टफोन में हो सकती है 4850 एमएएच की बैटरी

असूस के नए स्मार्टफोन में हो सकती है 4850 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
असूस के एक नए स्मार्टफोन असूस एक्स00जीडी को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 4850 एमएएच की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। अभी, फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

टेक ग्रैपल ने सबसे पहले टीना लिस्टिंग को देखा। इसके मुताबिक, असूस एक्स00जीडी स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर है। इस फोन को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराए जाने की उम्मद है। लीक हुए तीनों वेरिएंट के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

बात करें कैमरे की तो असूस एक्स00जीडी स्मार्टफोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। असूस के इस फोन का डाइमेंशन  149.5×73.7× 8.85 मिलीमीटर और वज़न 169.5 ग्राम होने की उम्मीद है।  

इस फोन में डिवाइस के अगले हिस्से में होम बटन पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है। इस फोन को लग्ज़री गोल्ड, ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।.

पिछले महीने ही असूस ने अपना ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई की कीमत 6,999 रुपये है और इसमें 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 एमएसएम8916 प्रोसेसर और 1 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus smartphone, Asus mobile
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »