Asus ZenFone 4 Selfie Lite का पता चला, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने इस महीने ही ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के कई हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इनमें दो सेल्फी केंद्रित हैंडसेट Asus ZenFone 4 Selfie और Asus ZenFone 4 Selfie Pro भी शामिल हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ का नया वेरिएंट भी पेश कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Asus ने इस महीने ही ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के कई हैंडसेट लॉन्च किए
  • Asus मलेशिया ने नया वेरिएंट Asus ZenFone 4 Selfie Lite पेश किया
  • Asus ZenFone 4 Selfie और Asus ZenFone 4 Selfie Pro पहले हो चुके हैं लॉन्च
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने इस महीने ही ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के कई हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इनमें दो सेल्फी केंद्रित हैंडसेट Asus ZenFone 4 Selfie और Asus ZenFone 4 Selfie Pro भी शामिल हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ का नया वेरिएंट भी पेश कर दिया है। खबर है कि Asus मलेशिया ने नया वेरिएंट Asus ZenFone 4 Selfie Lite पेश किया है। स्थानीय मार्केट में यह 899 मलेशियाई रिंगिट (करीब 13,400 रुपये) में मिलेगा।

मलेशिया की वेबसाइट Amanz का दावा है कि असूस मलेशिया ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के बारे में जानकारी दी है। इसे मलेशियाई मार्केट में सितंबर महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा। डिज़ाइन के हिसाब से यह बहुत हद तक Asus ZenFone 4 Selfie जैसा ही लगता है। इसमें भी फ्रंट पैनल पर एक होम बटन है जो फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। एक कैमरे वाला सेटअप पिछले हिस्से पर है। तस्वीर में Asus ZenFone 4 Selfie Lite के सनलाइट गोल्ड वेरिएंट को दिखाया गया है। लेकिन यह डीपसी ब्लैक रंग में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नाम से ही साफ है कि इसका स्पेसिफिकेशन बाकी दो सेल्फी स्मार्टफोन की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। फ्रंट पैनल पर भी सिर्फ एक ही कैमरा है। सेल्फी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। बता दें कि इस सीरीज़ के बाकी दोनों स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।
Advertisement

अभी सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन काम की जानकारी तो उपलब्ध है। Asus ZenFone 4 Selfie Lite में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। रियर पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर पर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन का मॉडल नंबर ज़ेडबी520केएल है। बैटरी 4120 एमएएच की है और यह ज़ेनयूआई 4.0 सॉफ्टवेयर पर चलेगा।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन को भारत में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.