Asus ZenFone 4 Selfie और ZenFone 4 Selfie Pro भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

ताइवानी कंपनी असूस ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का एक और वेरिएंट खास भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च किया है

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 4 Selfie के एक फ्रंट कैमरे वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये
  • दो फ्रंट कैमरे वाला वेरिएंट आपको आम तौर पर 14,999 रुपये में मिलेगा
  • ZenFone 4 Selfie Pro भारत में 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया
सेल्फी के दीवानों के लिए गुरुवार का दिन बेहद ही खास रहा। दरअसल, ताइवानी कंपनी असूस ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का एक और वेरिएंट खास भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च किया है जो एक फ्रंट कैमरे के साथ आता है। याद रहे कि असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी को दो फ्रंट कैमरे के साथ अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Asus ZenFone 4 Selfie Pro व ZenFone 4 Selfie की कीमत और उपलब्धता

Asus ZenFone 4 Selfie (ZB553KL) के एक फ्रंट कैमरे वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी 9,999 रुपये रखी है। वहीं, इसका दो फ्रंट कैमरे वाला वेरिएंट आपको आम तौर पर 14,999 रुपये में मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में इसे 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। Asus ZenFone 4 Selfie Pro (ZB552KL) को भारत रुपये में 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 21 सितंबर से उपलब्ध होंगे। कंपनी इन हैंडसेट के साथ रिलायंस जियो यूज़र को अतिरिक्त 100 जीबी डेटा भी देगी।
Advertisement


Asus ZenFone 4 Selfie Pro और ZenFone 4 Selfie (ZD553KL) सनलाइट गोल्ड, रॉग रेड और डीपसी ब्लैक रंग में मिलेंगे। वहीं, ज़ेनफोन 4 सेल्फी (ZB553KL) को सनलाइट गोल्ड, रोज़ पिंक और डीपसी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Asus ZenFone 4 Selfie Pro व ZenFone 4 Selfie के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, इन तीनों स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर सेल्फी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और ये डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में 24 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं, ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो फ्रंट कैमरे हैं। रियर पर असूस के तीनों नए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों फोन डुअल सिम हैं। और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं और इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। लेकिन ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि ज़ेनफोन 4 सेल्फी में एचडी (720x1280 पिक्सल्स) एलसीडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम है। जबकि रेगुलर ज़ेनफोन 4 सेल्फी के स्पेसिफिकेशन थोड़े कमजोर हैं और इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो

दोनों नए हैंडसेट में 64 जीबपी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 3000 एमएएच बैटरी है, लेकिन डाइमेंशन और वज़न में थोड़ा सा फर्क है। प्रो वेरिएंट का डाइमेंशन 154.02x74.83x7 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम जबकि रेगुलर वेरिएंट का डाइमेंशन 155.66x75.9x7.85 मिलीमीटर और वज़न थोड़ा सा कम 144 ग्राम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो और ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। दोनों स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जिसे होम बटन में ही दिया गया है। कंपनी फोन पर दो साल की वारंटी दे रही है।
Advertisement

ZenFone 4 Selfie के एक फ्रंट कैमरे वाले वेरिएंट के बारे में बता दें कि इस फोन में फ्रंट और रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे पॉर्ट्रेट मोड (बोकेह इफेक्ट) को सपोर्ट करते हैं। इस वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन रेगुलर वेरिएंट वाले भी हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 4K selfie videos look good
  • Cameras perform well in daylight
  • Good build quality, sleek design
  • Decent app and UI performance
  • Bad
  • Display washes out under sunlight
  • Battery life could be better
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.