असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) 7 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) 7 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • नया असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा
  • नए ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
विज्ञापन
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस 7 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3एस मैक्स लॉन्च करेगी। कंपनी इस दौरान ही हैंडसेट की  कीमत और उपलब्धता के संबंध में जानकारी देगी। नया असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स की तरह नए ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 5000 एमएएच की बैटरी है जो कि स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है। असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। यह ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की बॉडी एल्यूमीनियम मेटल की है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो होम बटन में ही मौज़ूद है। असूस का दावा है कि स्मार्टफोन को मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक करना संभव है। सेंसर 5 ऊंगलियों की पहचान कर सकता है। ओएस के तौर पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ज़ेनयूआई 3.0 मौज़ूद रहेगा। ज़ेनफोन 3एस मैक्स में मल्टी-विंडो मोड, ज़ेनमोशन टच गेस्चर और गेमजिनी फ़ीचर मौज़ूद हैं।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एक इनबिल्ट ब्लूलाइट फिल्टर भी है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लार्गन लेंस और डुअल-एलईडी रियल-टोन फ्लैश से लैस है।

रियर कैमरा सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड, लो-लाइट मोड, पनोरमिक मोड, बैकलाइट एचडीआर मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) रिवर्स चार्जिंग क्षमता के साथ आता है, यानी यह फोन पावरबैंक के तौर पर भी काम कर सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • कमियां
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »