आसुस ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 3 डिलक्स की तस्वीरें आईं सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 14:17 IST
आसुस ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन के बारे में सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में तब पता चला जब कंपनी के सीईओ ने इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट होने की पुष्टि की। फिर जानकारी सामने आई कि यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। इसके बाद हैंडसेट बेंचमार्क साइट पर लिस्ट भी किया गया। अब ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 3 डिलक्स की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन का खुलासा रेड डॉट डिजाइन वेबसाइट द्वारा किया गया है।

जानकारी सामने आई है कि आसुस ज़ेनफोन 3 में फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास होगा। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस, फ्रंट और रियर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल की पुष्टि हुई है।
Advertisement
रियर पैनल पर मौजूद कैमरा आयताकर डिजाइन वाला है, ना कि सर्कुलर डिजाइन वाला। यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स के बारे में बताया गया है कि यह है तो ज़ेनफोन 3 जैसा लेकिन यह मेटल का बना होगा। ज़ेनफोन 3 डिलक्स के फ्रंट पैनल पर एक फिज़िकल होम बटन दिया गया है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके दोनों तरफ दो केपिसिटिव बटन हैं। इसके अलावा दोनों हैंडसेट के बारे में कोई और खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

यह देखते हुए ज़ेनफोन और ज़ेनफोन 2 सीरीज के हैंडसेट को क्रमशः 2014 और 2015 की पहली छमाही में लॉन्च किए गए थे. हम उम्मीद कर सकते हैं कि ज़ेनफोन 3 सीरीज के डिवाइस 2016 की पहली छमाही में पेश किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.