आसुस के सीईओ ने कहा, मिड-रेंज आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज जून में होगी लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 मई 2016 17:23 IST
आसुस द्वारा 31 मई को होने वाले कम्प्यूटेक्स लॉन्च इवेंट में अपनी ज़ेनफोन सीरीज के थर्डे जेनरेशन स्मार्टफोन लॉन्च करने की खबरें हैं। लेकिन लॉन्च इवेंट से पहले आसुस के सीईओ जेरी शन ने आने वाले ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन को लेकर कुछ जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक ये ज़ेनफोन 3 सीरीज जून में लॉन्च होगी और इसे मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर के लिए बनाया जाएगा।

शेन ने आगे बताया, इस साल लॉन्च होने वाले 90 प्रतिशत ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम प्रोसेसर जबकि 10 प्रतिशत डिवाइस में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। उन्होनें दावा किया कि ज़ेनफोन 3 डिवाइस अगस्त में 6 देशों में उपलब्ध होंगे।

इसके साथ ही शेन ने ज़ेनफोन 3 रेंज के एक मैक्स मॉडल का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि ज़ेनफोन 3 मैक्स ज़ेनफोन 3 शिपमेंट के करीब दो-तिहाई हिस्से को कवर करेगा। इसके अलावा शेन ने ज़ेनफोन 3 के दूसरे वेरिएंट ज़ेनफोन 3 डीलक्स और ज़ेनफोन 3 को लेकर भी जानकारी साझा की।

कड़ी प्रतिदवंदिता के बारे में बात करते हुए शेन ने डिजिटाइम्स को बताया कि आसुस की टक्कर चीनी बाजार में हुवावे और ओप्पो से होगी। इस वेबसाइट के मुताबिक, दक्षिणपूर्व एशिया,, ब्राज़ील, रूस और यूरोप में 2016 की पहली तिमाही में अच्छी बिक्री के चलते आसुस के स्मार्टफोन रेवेन्यू में 40 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली।
Advertisement

इससे पहले, ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन ज़ेड010डीडी और ज़ेड012डी कोडनेम से जनवरी में एक बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। ज़ेडफोन010डीडी में 5.9 इंच एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल कैमरा, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ था। वहीं ज़ेड012डी में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात सामने आई थी। कथित ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 3 डीलक्स की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं जिनसे इन हैंडसेट के डिजाइन का खुलासा हुआ था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.