आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 17 अगस्त को होंगे लॉन्च

आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 17 अगस्त को होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • नई दिल्ली में होने वाले आसुस के इवेंट को इसी महीने आयोजित किया जाएगा
  • ज़ेनफोन 3 सीरीज़ में 5 वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं
  • फिलहाल भारत में इन स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं है
विज्ञापन
आसुस 17 अगस्त को नई दिल्ली में नए ज़ेनफोन 3 सीरीज के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। कंपनी ने गुरुवार को इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया।

आसुस ने इस इवेंट को 'Z3nvolution India'नाम दिया है। इस इवेंट में आसुस के सीईओ जेरी शिन उपस्थित रहेंगे। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में ज़ेनफोन 3 का खासतौर पर जिक्र नहीं किया हैलेकिन इसके नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट में ज़ेनफोन 3 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।

याद दिला दें, आसुस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज को सबसे पहले ताइपेई में मई में आयोजित ज़ेनवॉल्यूशन इवेंट में पेश किया था। उस समय कंपनी ने ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डीलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन पेश किए थे।

इसके बाद कंपनी ने जुलाई में स्नैपड्रैगन 821 से लैस ज़ेनफोन 3 डीलक्स का एक वेरिएंट जुलाई में लॉन्च किया। और इसके बाद जुलाई में ही कंपनी ने ज़ेनफोन 3 लेज़र और ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन भी लॉन्च किए।

ताइपेई में लॉन्च के समय, आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,800 रुपये) रखी गई थी। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। आसुस के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स298 सेंसर वाला रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

आसुस ज़ेनफोन 3 डीलक्स (ज़ेडएस570केएल) को 499 डॉलर (करीब 33,600 रुपये) में पेश किया गया था। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पावरफुल प्रोसेसर की मदद के लिए मौजूद रहेगा 6 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यूज़र सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाले 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से शानदार तस्वीरें लेने की उम्मीद कर सकते हैं। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। स्नैपड्रैगन 821 से लैस जुलाई में लॉन्च हुए इसके वेरिएंट की कीमत करीब 52,000 रुपये है।

ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,200 रुपये) है। यह बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में ज़ेनफोन 3 डिलक्स की तरह सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस हैंडसेट में 4600 एमएएच की बैटरी दी है

वहीं ज़ेनफोन 3 लेज़र को वियतनाम में 5,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 18,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 13 मेगापिक्सल को लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम के साथ दिया गया है जिसके 0.03 सेकेंड में फोकस करने का दावा किया गया है। कैमरे में सोनी आईएमएक्स214 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच फुलएचडी डिस्प्ले है। 4 जीबी रैम, इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, फिंगरप्रिंट सेंसर है। एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलने वाले इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की कीमत 4,490,000 वियतनामी डॉलर (करीब 13,500 रुपये) है। इस फोन में 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी है। इसमें 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी स्क्रीन है। ज़ेनफोन 3 मैक्स में 3 जीबी रैम, इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »