आसुस ज़ेनफोन 3 की कीमत का स्नैपडील ने किया खुलासा

आसुस ज़ेनफोन 3 की कीमत का स्नैपडील ने किया खुलासा
विज्ञापन
आसुस बुधवार को भारत में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के हैंडसेट लॉन्च करेगी। इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित होना है। इवेंट से ठीक पहले ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने इस सीरीज के एक हैंडसेट ज़ेनफोन 3 की कीमत का खुलासा कर दिया है।

स्नैपडील का ऑफर पेज लाइव हो गया है। ख़बर लिखे जाने के वक्त यह पेज लाइव था। ऑफर पेज पर आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) को 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट में इस हैंडसेट को 249 डॉलर में उपलब्ध कराया गया था जो करीब 16,800 रुपये के बराबर है।


ऐसा लगता है कि कंपनी भारत में सिर्फ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश करेगी। मई महीने में लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी पेश किया था। स्नैपडील की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि इस हैंडसेट की बिक्री बुधवार शाम 5 बजे शुरू होगी।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। आसुस के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स298 सेंसर वाला रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कंपनी अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के अन्य हैंडसेट ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा, ज़ेनफोन 3 लेज़र और ज़ेनफोन मैक्स को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »