असूस ज़ेनफोन 3 गो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक

असूस ज़ेनफोन 3 गो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख लीक
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 गो में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है
  • असूस इस फोन को करीब 10,800 रुपये में पेश कर सकती है
विज्ञापन
असूस ने 2015 में असूस ज़ेनफोन गो के साथ अपनी 'गो' सीरीज़ की शुरुआत की थी। तबसे कंपनी छोटे-छोटे बदलाव के साथ इस सीरीज़ में कई वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है। असूस ज़ेनफोन गो 4.5 और असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (टी500) क्रमशः दिसंबर 2015 और मार्च 2016 में लॉन्च हुए थे। और हाल ही में इन इन दोनों डिवाइस के नए वेरिएंट भी लॉन्च किए गए। ऐसा लगता है कि असूस आखिरकार ओरिजिनल ज़ेनफोन गो को बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। और एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी बार्सिलोना में होने वाले एक इवेंट में असूस ज़ेनफोन 3 गो  के नाम से इस अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।

इटली की एक वेबसाइट नोटबुक इटालिया ने असूस ज़ेनफोन 3 गो की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। इससे फोन के एमडब्ल्यूसी में पेश होने का इशारा मिलता है। लीक तस्वीर को देखें तो असूस ज़ेनफोन 3 गो का डिज़ाइन पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है। यह फोन मेटल बिल्ड के साथ आता है और रियर पर ऊपर व नीचे चिन पर एंटीना बैंड हैं। कैमरे को किनारे पर शिफ्ट कर दिया गया है और पिछले फोन के मुकाबले लेंस इस बार छोटा कर दिया है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा। इस डिवाइस में कैपेसिटिव बटन हैं और फोन को ब्लैक, पिंक व गोल्ड कलर वेरिएंट में आने का खुलासा हुआ है। नीचे की तरफ किनारों पर स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

इस रिपोर्ट में असूस ज़ेनफोन 3 गो के स्पेसिफिकेशन भी लीक किए गए हैं। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज भी हो सकती है।

बात करें कैमरे की तो, असूस ज़ेनफोन 3 गो में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा कम रोशनी में अच्छी सेल्फी लेने के लिए सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन डुअल एमईएमएस माइक्रोफोन के साथ आएगा। फोन के स्पेसिफिकेशन मिड-बजट वाले हैं लेकिन 'गो' सीरीज़ के स्मार्टफोन आमतौर पर कम बजट वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। असूस ज़ेनफोन 3 गो की कीमत 150 यूरो (करीब 10,800 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »