• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई अमेज़नडॉटकॉम पर उपलब्ध है
  • फोन की कीमत 8,999 रुपये है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
असूस ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) ऑफलाइन रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़नडॉटइन पर भी उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, रेड, गोल्ड, सिल्वर, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) पिछले साल लॉन्च हुए असूस ज़ेनफोन गो 5.0 (ज़ेडसी500टीजी) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्ववाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
asus zenfone go lte

असूस का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेन यूआई दी गई है। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।  ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल)  का डाइमेंशन 43.7 x 70.85 x 11.25 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (ज़ेडबी500केएल) में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे विकल्प दिये गए हैं। इसके साथ ही फोन में एक्सेलेरोमीटर, ईकंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, हॉल सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus mobile, Asus smartphone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »