Asus Zenfone 12 Ultra फोन 5800mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा 6 फरवरी को लॉन्च!

हालिया रिपोर्ट का दावा है कि अपकमिंग फोन ROG Phone 9 का अपग्रेड होगा, ऐसे में इसमें 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की संभावान है।

Asus Zenfone 12 Ultra फोन 5800mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा 6 फरवरी को लॉन्च!

Photo Credit: Asus

Asus Zenfone 11 Ultra (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा Zenphone 12 Ultra

ख़ास बातें
  • ग्लोबल मार्केट में 6 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे होगा लॉन्च
  • अपकमिंग स्मार्टफोन मोबाइल फोटोग्राफी पर फोकस करेगा
  • ROG Phone 9 के समान स्पेसिफिकेशन्स से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Asus Zenfone 12 Ultra को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की है। स्मार्टफोन Zenfone 11 Ultra का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल मार्ट में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यूं तो Asus ने अपकमिंग Zenfone मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स ने इशारा दिया है कि इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की ROG लाइनअप के Phone 9 मॉडल के समान हो सकते हैं। ऐसे में इसके Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5800mAh बैटरी के साथ आने की संभावना है।

Asus ने पुष्टि की है कि Zenfone 12 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 6 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे (भारत में दोपहर 12 बजे) लॉन्च किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखते कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा है 'a new era of mobile photography excellence', जो इशारा देता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन मोबाइल फोटोग्राफी पर फोकस करेगा। क्योंकि हालिया रिपोर्ट का दावा है कि अपकमिंग फोन ROG Phone 9 का अपग्रेड होगा, ऐसे में इसमें 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की संभावान है।

ROG Phone 9 के कैमरा सेटअप में मौजूद प्राइमरी कैमरा 1/1.56-इंच Sony LYTIA 700 लेंस है। अन्य कैमरों में एक 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर और एक 5-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं, फ्रंट में 32-मेगापिक्सल शूटर शामिल है। पिछले साल लॉन्च हुए Zenfone 11 Ultra में भी 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा मिलता है, लेकिन यह Sony IMX890 सेंसर है। 

यदि यह Asus ROG Phone 9 के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, तो हम इसमें Android 15-आधारित स्किन, फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, ऑलवेज-ऑन फीचर और IP68-रेटेड बिल्ड शामिल होने की उम्मीद करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »