Asus Zenfone 11 Ultra आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ देगा दस्तक

Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी जो कि FHD+ रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • Zenfone 11 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Zenfone 11 Ultra में 5,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Asus Zenfone 10

Photo Credit: Asus

Asus कथित तौर पर Zenfone 11 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई लीक में इसके रेंडर सामने आने के साथ स्पेसिफिकेशन का पता चला है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह ROG Phone 8 Pro से मिलता जुलता होगा। अब स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि कंपनी आधिकारिक घोषणा से पहले इसकी इंटरनल टेस्टिंग कर सकती है। यहां हम आपको Zenfone 11 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus Zenfone 11 Ultra की गीकबेंच लिस्टिंग


ASUS_AI2401_H लेबल वाला Asus स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है वह आगामी Zenfone 11 Ultra के अलावा कुछ नहीं है। सीपीयू और जीपीयू जानकारी से पता चलता है कि फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 16GB RAM से लैस है। सॉफ्टवेयर के मामले में गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Zenfone 11 Ultra एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। सिंगल-कोर टेस्टिंग में फोन ने 2226 और मल्टी-कोर टेस्टिंग में फोन ने 6949 स्कोर बनाए हैं।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी जो कि FHD+ रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल (गिम्बल OIS के साथ Sony IMX890), 13 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 32 मेगापिक्सल (3x टेलीफोटो) ट्रिपल कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

Zenfone 11 Ultra में SD8G3 चिप, 16GB LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसमें 65W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। यह स्मार्टफोन इटरनल ब्लैक, स्काईलाइन ब्लू, मिस्टी ग्रे, वर्ड्योर ग्रीन और डेजर्ट सिएना जैसे 5 कलर्स में आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.