• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus Zenfone 11 Ultra की लॉन्‍च डेट का खुलासा, 14 मार्च को होगा पेश, जानें प्राइस, फीचर्स

Asus Zenfone 11 Ultra की लॉन्‍च डेट का खुलासा, 14 मार्च को होगा पेश, जानें प्राइस, फीचर्स

Asus Zenfone 11 Ultra : फोन को 5 कलर्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन आदि में लाया जा सकता है।

Asus Zenfone 11 Ultra की लॉन्‍च डेट का खुलासा, 14 मार्च को होगा पेश, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Asus

इस फोन को अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 से पैक किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 11 Ultra की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म
  • 14 मार्च को कंंपनी पेश करेगी नया स्‍मार्टफोन
  • लॉन्‍च से पहले जानिए अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस
विज्ञापन
पीसी और लैपटॉप की दुनिया में पॉपुलर आसुस (Asus) का नया स्‍मार्टफोन आ रहा है। Asus Zenfone 11 Ultra कहे जाने वाले इस स्‍मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (Mobile World Congress) 2024 में लॉन्‍च नहीं किया जाएगा। कंपनी इस डिवाइस को एक डेडिकेटेड लॉन्‍च इवेंट में पेश करेगी, जिसकी तारीख 14 मार्च रखी गई है। लॉन्‍च इवेंट को कंपनी के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। 

Asus Zenfone 11 Ultra के बारे में काफी समय से खबरें आ रही हैं। पिछले सप्‍ताह ही इस फोन के रेंडर लीक हुए थे। कहा जाता है कि यह आसुस के आरओजी स्‍मार्टफोन्‍स जैसा डिजाइन ही ऑफर करेगा। फोन को 5 कलर्स-  ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन आदि में लाया जा सकता है। 
 


आधिकारिक रूप से आसुस ने इस स्‍मार्टफोन को सिर्फ फ्रंट से दिखाया है। इससे पता चलता है कि फोन में पंच-होल फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसके चारों तरफ से पतले बेजल्स हैं। लीक रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि  Zenfone 11 Ultra में 6.78 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

इस फोन को अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 से पैक किया जा सकता है, जिसके साथ 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्‍टोरेज दिया जाएगा। 

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल (गिम्बल OIS के साथ Sony IMX890), 13 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 32 मेगापिक्सल (3x टेलीफोटो) का ट्रिपल कैमरा होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »