Asus Zenfone 11 Ultra 16GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ 14 मार्च को होगा लॉन्च, प्राइस लीक

इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 16 जीबी तक रैम की पेअरिंग होगी।

Asus Zenfone 11 Ultra 16GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ 14 मार्च को होगा लॉन्च, प्राइस लीक

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Asus Zenfone 11 Ultra लॉन्च 14 मार्च को है।

ख़ास बातें
  • इसमें 16 जीबी तक रैम आ सकती है।
  • 6.78 इंच का FHD+ 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले इसमें बताया गया है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Asus का अपकमिंग फोन Zenfone 11 Ultra कुछ दिन बाद ही लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी लॉन्च डेट कंफर्म कर चुकी है। लॉन्च से पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। फोन के बारे में स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। इसमें 16 जीबी तक रैम आ सकती है। 6.78 इंच का FHD+ 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले इसमें बताया गया है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट टॉप प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके प्राइस के बारे में क्या जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 

Asus Zenfone 11 Ultra लॉन्च में अब तीन दिन का समय ही शेष है। फोन 14 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। एक चेक रिटेलर ने फोन के प्राइसिंग डिटेल्स का खुलासा किया है। YTechB के अनुसार फोन की यूरोपियन प्राइसिंग लीक हुई है। Zenfone 11 Ultra दो कंफिग्रेशन में बताया जा रहा है। एक में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। इसका प्राइस CZK 24,990 (लगभग 85,700 रुपये) होगा। वहीं फोन का 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CZK 26,490 (लगभग 94,500 रुपये) में आएगा। 
 

Asus Zenfone 11 Ultra Specifications

Asus Zenfone 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच FHD+ 144Hz LTPO AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 16 जीबी तक रैम की पेअरिंग होगी। फोन में 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट कहती है कि फोन में पंच-होल फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसके चारों तरफ से पतले बेजल्स होंगे। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल (गिम्बल OIS के साथ Sony IMX890), 13 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) और 32 मेगापिक्सल (3x टेलीफोटो) का ट्रिपल कैमरा होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »