• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई की कीमत 6,999 रुपये है
  • यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा
  • 2 साल के लिए 100 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज मुफ्त में मिलेगी
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई पेश किया है। असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई की कीमत 6,999 रुपये है और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट रिटेल स्टोर में भी मिलेगा। इसे महीने के अंत तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को पहले रूस में लॉन्च किया गया था। यह असूस ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी452केजी) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ऑफर के तौर पर 2 साल के लिए 100 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज मुफ्त में देगी। यह स्मार्टफोन सिल्वर ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई (ज़ेडबी450केएल) में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854×480 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम 1 जीबी है और स्टोरेज 8 जीबी। यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शैलो पर आधारित नए असूस ज़ेनयूआई पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरा ऐप में लो-लाइट, एचडीआर, इनहांस्ड ब्यूटिफिकेशन मोड भी दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो  कॉल के लिए आपके पास 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2,070 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं।

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई  का डाइमेंशन 136.5 x 66.7 x 3.6 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »