Asus की ROG Phone 8 सीरीज की शुरू हुई भारत में बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन गेमिंग स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में आयोजित CES इवेंट में पेश किया गया था। इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में ROG Phone 8 और 8 Pro शामिल हैं
  • इन गेमिंग स्मार्टफोन्स को इस महीने CES इवेंट में पेश किया गया था
  • इनमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) Samsung LTPO डिस्प्ले है

इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है

ताइवान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Asus की ROG Phone 8 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस सीरीज में ROG Phone 8 और 8 Pro शामिल हैं। इन गेमिंग स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में आयोजित CES इवेंट में पेश किया गया था। इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 

कंपनी के ROG Phone 8 के 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये और ROG Phone 8 Pro के 24 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,19,999 रुपये है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इन्हें Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। ROG Phone 8 Pro में AeroActive Cooler X कूलिंग फैन दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स को कंपनी के रिटेल पार्टनर Vijay Sales के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Asus ROG Phone 8, ROG Phone 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस

ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) Samsung LTPO डिस्प्ले Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन, 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 और 24 GB तक का LPDDR5x RAM दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 51/1.56 प्राइमरी सेंसर,, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इनकी 5,000 mAh की बैटरी को 65 W पर चार्ज किया जा सकता है और इसके साथ Qi 1.3 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इन स्मार्टफोन्स का साइज 163.8 x 76.8 x 8.9 mm और वजन लगभग 225 ग्राम का है। कंपनी ने बताया है कि इन्हें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP 68 रेटिंग मिली है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने Zenbook 14 OLED लैपटॉप पेश किया था। इसमें 3K टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। 

 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.