Asus ROG Phone 3 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

Tencent चीन की एक बड़ी वीडियो गेम कंपनी है, जिसका नाम लोकप्रिय मोबाइल गेम्स से जुड़ा हुआ है जैसे PUBG Mobile, चाइनीज़ वर्ज़न Game for Peace, Call of Duty: Mobile इत्यादि।

Asus ROG Phone 3 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

Asus ROG Phone 3 में 6,000 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Asus ने की Tencent के साथ साझेदारी
  • ROG Phone 2 के लिए भी हुई थी यह साझेदारी
  • Asus ROG Phone 3 में हो सकता है 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन चीन में जुलाई में लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने Tencent के साझेदारी के साथ यह ऐलान वीबो पर किया। हालांकि, इस ऐलान में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसमें यह उल्लेख किया गया है कि असूस रोग फोन 3 अपने पिछले Asus ROG Phone 2 वर्ज़न की तरह Tencent द्वारा कस्टमाइज़ेबल है। बता दे, असूस रोग फोन 3 पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बना हुआ है। फोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और कैमरा संबंधित सभी जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं, और अब हमें यह भी मालूम चल गया है कि यह फोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
 

Asus और Tencent द्वारा किए गए वीबो ऐलान में Tencent ने बताया कि वह एक बार फिर Republic of Gamers (ROG – Asus's sub-brand) के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इस ऐलान में यह भी कहा गया कि यह फोन जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल लॉन्च तारीख व Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने लाई जा सकती हैं।

याद दिला दें, Tencent द्वारा क्रिएट ROG Phone 2 एक्सक्लूसिव गेमिंग एक्सपीरियंस लेकर आया था। असूस ने Tencent के साथ साझेदारी इस कारण ही की है कि 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले का लाभ उठाते हुए कुछ ऑप्टिमाइज़ गेम्स को लाया जाए।

आपको बता दें, Tencent चीन की एक बड़ी वीडियो गेम कंपनी है, जिसका नाम लोकप्रिय मोबाइल गेम्स से जुड़ा हुआ है जैसे PUBG Mobile, चाइनीज़ वर्ज़न Game for Peace, Call of Duty: Mobile इत्यादि। जहां कई गेम्स ग्लोबली उपलब्ध हैं, वहीं कई गेम्स ऐसे भी हैं जो केवल चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध हैं।

आधिकारिक रूप से रोग फोन 3 के बारे में ज्यादा जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह पुष्टि की जा चुकी है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन जिनकी होने की उम्मीद हम असूस रोग फोन 3 में कर सकते हैं, वो हैं-
 

Asus ROG Phone 3 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के द्वारा इस स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई है, जिसके मुताबिक इस फोन में 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल फीचर किया जाएगा। यह फोन तीन रैम वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है- 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी। रैम के साथ आपको तीन स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जो होंगे- 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। असूस रोग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, साथ ही इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इस फोन में बायीं ओर सेकेंडरी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ROG Phone 3, Tencent
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »