Asus ROG Phone 3 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक, 16 जीबी रैम से हो सकता है लैस

Asus ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, टीना वेबसाइट की लिस्टिंग में तीसरे कैमरे की जानकारी नहीं दी गई है, बस यह बताया गया है कि इसमें 8एक्स ज़ूम सपोर्ट मौजूद होगा।

Asus ROG Phone 3 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक, 16 जीबी रैम से हो सकता है लैस

Asus ROG Phone 3 जुलाई के अंत तक हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 में मिलेगा 16 जीबी तक का रैम विकल्प
  • मॉडल नंबर 'ASUS_I003DD' के साथ TENAA पर लिस्ट हुआ फोन
  • फोन में मौजूद हो सकती है 5जी केनक्टिविटी
विज्ञापन
Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन लम्बे वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है, फरवरी में खुलासा हुआ था कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। अब Asus का यह नेक्स्ट जनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन चीनी रेगुलेटरी बॉडी TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। वेबसाइट के अनुसार असूस रोग फोन 3 में 6,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी, जो कि इसके पिछले वर्ज़न Asus ROG Phone 2 में भी दी गई थी। टीना वेबसाइट पर फोन का कथित रेंडर भी लीक हुआ है।
 

Asus ROG Phone 3 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Asus ROG Phone 3 का मॉडल नंबर 'ASUS_I003DD' होगा, जिसमें 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल फीचर किया जाएगा। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा।

कथित तौर पर यह फोन तीन रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा- 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी। रैम के साथ आपको तीन स्टोरेज ऑप्शन भी मिलेंगे, जो होंगे- 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। असूस रोग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, टीना वेबसाइट की लिस्टिंग में तीसरे कैमरे की जानकारी नहीं दी गई है, बस यह बताया गया है कि इसमें 8एक्स ज़ूम सपोर्ट मौजूद होगा।

इसके अलावा, यह गेमिंग फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रेकिग्नेशन आदि भी शामिल होंगे। फोन में आपको 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। असूस रोग फोन 3 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट बॉटम में मौजूद होगा, हालांकि बॉटम में हेडफोन जैक नहीं दिया गया। वेबसाइट पर पब्लिश कथित सभी रेंडर्स में देखा जा सकता है कि सेकेंडरी यूएसबी टाइप-सी/वीडियो आउट पोर्ट बाईं ओर दिया गया है।
 

Asus ROG Phone 3 availability (expected)

फिलहाल, असूस ने अब तक इस नेक्स्ट जनरेशन गेमिंग फोन की लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन हाल ही कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी इस फोन को जुलाई के अंत तक लॉन्च कर सकती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »