आर्कोस के इस वाटरप्रूफ स्मार्टफोन में है 5000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 17:26 IST
आईएफए ट्रेड शो 2016 से ठीक पहले 5 नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद आर्कोस कंपनी ने एक और हैंडसेट पेश किया है। कंपनी के नए आर्कोस 50 सेफायर स्मार्टफोन की झलक आईएफए ट्रेड शो के दौरान भी देखने को मिलेगी। इस हैंडसेट की कीमत करीब 7,500 रुपये है।

आर्कोस 50 सेफायर स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत वाटप्रूफ फ़ीचर है। स्मार्टफोन को आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि अगर फोन एक मीटर गहराई वाले पानी में आधे घंटे तक गिरा रहेगा तो उसे कुछ नहीं होगा। आर्कोस ने बताया है कि एक मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी इस स्मार्टफोन को कुछ नहीं होगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आर्कोस 50 सेफायर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737वीडब्ल्यूटी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। आर्कोस 50 सेफायर को पावर देने के लिए मौजूद है 5000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार पूरी तरह से चार्ज हो जाने के बाद दो दिन चलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो और एफएम रेडियो शामिल हैं। आर्कोस 50 सेफायर लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 146.6x75.9x13.9 मिलीमीटर है। इसके ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.