Apple का iPhone 15 Pro Max बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन

दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 14 हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2024 22:48 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 15 प्रो मैक्स ने सैमसंग के स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ा है
  • सैमसंग का Galaxy S24 Ultra पांचवें स्थान पर है
  • एपल की आईफोन में AI फीचर्स को जोड़ने की योजना है

दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का iPhone 15 Pro Max इस वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसने एपल के अन्य आईफोन्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के स्मार्टफोन्स को बिक्री में पीछे छोड़ा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के हवाले से बताया गया है कि दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 14 हैं। सैमसंग का Galaxy S24 Ultra, Galaxy A15 5G और A54 क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। आमतौर पर, कम सेल्स वाली तिमाही में आईफोन के बेस वेरिएंट की बिक्री प्रो वेरिएंट्स से अधिक होती है। हालांकि, पिछली तिमाही में iPhone 15 Pro Max की बिक्री सबसे अधिक रहने से कस्टमर्स के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद करने का संकेत मिल रहा है। 

एपल के स्मार्टफोन से कुल रेवेन्यू में आईफोन के प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अपनी पोजिशन गंवा दी थी। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन इससे अधिक हो गया था। आईफोन में AI फीचर्स को जोड़ने के लिए एपल की Google और OpenAI जैसी कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। कंपनी को मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट विजन प्रो की डिमांड में कमी से भी झटका लगा है। विजन प्रो को इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह केवल अमेरिका में उपलब्ध है। कंपनी की इसे जल्द अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश करने की योजना है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि इस वर्ष चीन में विजन प्रो की बिक्री शुरू की जाएगी। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने पावर ऑन न्यूजलेटर में बताया है कि एपल की विजन प्रो के लिए अगले दो वर्षों की योजना में इसका अगला वर्जन लाने की जानकारी नहीं है। इससे पहले एपल को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने भी कहा था कि विजन प्रो 2 की मैन्युफैक्चरिंग 2027 से पहले शुरू नहीं होगी। ऐसी रिपोर्ट है कि कंपनी ने विजन प्रो के लिए ऑर्डर्स को भी घटाया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.