iPhone 12 अगले साल से बनेगा भारत में: रिपोर्ट

Apple ने अब तक देश में पांच iPhone मॉडल का स्थानीयकरण किया है, iPhone 11 नवीनतम मॉडल है, जिसे जुलाई में मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनाना शुरू किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 इस साल अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च
  • अगले साल के मध्य से मेक-इन-इंडिया के तहत भारत में बनेगा नया आईफोन
  • Apple ने अब तक देश में पांच iPhone मॉडल का स्थानीयकरण किया है

Apple ने जुलाई में मेक इन इंडिया के तहत iPhone 11 को भारत में बनाना शुरू किया है

Apple भारत में iPhone 12 को स्थानीय रूप से बनाने की योजना बना रही है। फोन बनाने की इस नई योजना को ऐप्पल पार्टनर विस्ट्रॉन द्वारा कथित तौर पर अगले साल के मध्य से शुरू किया जाएगा। क्यूपर्टिनो दिग्गज पहले से ही देश में अपने कुछ मौजूदा iPhone मॉडलों को असेंबल कर रहा है। इनमें iPhone 11 और iPhone XR के साथ-साथ iPhone 6s और iPhone 7 शामिल हैं। Wistron ने मई 2017 में देश में iPhone मॉडल असेंबल करना शुरू कर दिया था।

Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी iPhone 12 भारत में बनाया जाने वाला सातवां iPhone मॉडल होगा। बता दें कि आईफोन 12 को अभी Apple द्वारा औपचारिक रूप से घोषित किया जाना बाकी है। अखबार ने इस खबर से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा कि फोन को विस्ट्रॉन की कर्नाटक फैसिलिटी में बनाया जाएगा।
Advertisement

Apple ने अब तक देश में पांच iPhone मॉडल का स्थानीयकरण किया है, iPhone 11 नवीनतम मॉडल है, जिसे जुलाई में मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनाना शुरू किया था। Wistron कथित तौर पर इस साल के अंत तक देश में iPhone SE (2020) का निर्माण भी शुरू करने की योजना में है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट यह भी कहती है कि विस्ट्रॉन की स्थानीय निर्माण प्रक्रिया के विस्तार के लिए चरणबद्ध तरीके से लगभग 10,000 कर्मचारियों को नौकरी देने की योजना बना रही है। हालांकि, वर्तमान में, इस फैसिलिटी में लगभग 1,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके अलावा, कॉन्ट्रेक्ट निर्माता ने परिचालन को बढ़ाने के लिए 2,900 करोड़ रुपये का निवेश करने की भी योजना बनाई है।
Advertisement

माना जा रहा है कि Apple iPhone 12 सीरीज़ को लॉन्च करने में कुछ देरी लगा रही है। खबर है कि कंपनी नए आईफोन के साथ नई Apple Watch और नए iPad मॉडल को अब अक्टूबर में लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले महीने के अंत में लॉन्च में देरी की पुष्टि की थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.