iPhone 12 के लॉन्च में होगी देरी, अक्टूबर में हो सकता है पेश

iPhone 12 की उपलब्धता में देरी होगी, इसकी पुष्टि पहले ही Apple द्वारा कर दी गई थी। हालांकि, इस बार यूट्यूबर Jon Prosser ने लॉन्च इवेंट में होने वाली देरी की जानकारी दी है।

iPhone 12 के लॉन्च में होगी देरी, अक्टूबर में हो सकता है पेश

iPhone 12 को लॉन्च होने में अब हो सकती है 1 महीने की देरी

ख़ास बातें
  • नई Apple Watch सितंबर में हो सकती है लॉन्च
  • ऐप्पल वॉच के साथ पेश किया जा सकता है नया iPad
  • iPhone 12 की शिपमेंट अक्टूबर से हो सकती है शुरू
विज्ञापन
Apple के iPhone लॉन्च इवेंट में देरी होगी, यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 12 सीरीज़ इस साल सितंबर महीने में लॉन्च न होकर बल्कि अक्टूबर में लॉन्च की जा सकती है। खबर की मानें, तो लॉन्च इवेंट 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में आयोजित किया जा सकता है। वहीं, आईफोन 12 की शिपमेंट लॉन्च के हफ्ते भर के अंदर शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इसके प्रीमियम iPhone 12 Pro मॉडल की शिपमेंट नवंबर से शुरू की जा सकती है। यह ऐप्पल के पारंपरिक सितंबर लॉन्च लाइमलाइन में एक बड़ा परिवर्तन साबित हो सकता है। बता दें, लॉन्च व शिपमेंट में आई देरी का एक कारण विश्वभर में फैली कोविड-19 महामारी भी हो सकती है, जिसके कारण ग्लोबली सप्लाई चैन प्रभावित हुई है और प्रोडक्शन कार्य में भी बाधा आई है।

जैसे कि हमने बताया iPhone 12 की उपलब्धता में देरी होगी, इसकी पुष्टि पहले ही Apple द्वारा कर दी गई थी। हालांकि, इस बार यूट्यूबर Jon Prosser ने बड़े पैमाने पर होने वाली देरी की जानकारी दी है। यूट्यूबर ने जानकारी देते हुए बताया है कि ऐप्पल का वार्षिक आईफोन लॉन्च इवेंट इस साल 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि आईफोन 12 के प्री-ऑर्डर उसी हफ्ते से शुरू कर दिए जाएंगे। यूट्यूबर ने दावा किया है कि आईफोन 12 की शिपमेंट 19 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो इस साल ऐप्पल अपने सितंबर लॉन्च इवेंट लाइमलाइन को बदलने वाला है।  

देरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। टिप्सटर ने यह भी बताया कि iPhone 12 Pro की उपलब्धता अक्टूबर नहीं बल्कि नवंबर से शुरू होगी। फोन की प्री-बुकिंग और शिपमेंट दोनों नवंबर से पहले शुरू नहीं होंगे। हालांकि, इसकी सही तारीख को लेकर भी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

आईफोन 12 के अलावा, सितंबर में हम नेक्स्ट जनरेशन Apple Watch और नए iPad की लॉन्चिंग देख सकते हैं। ऐप्पल ने कथित तौर पर इन प्रोडक्ट्स को लेकर किसी अलग लॉन्च इवेंट की योजना नहीं बनाई है। माना जा रहा है कि कंपनी 7 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में इन प्रोडक्ट्स को प्रेस रिलीज़ के माध्यम से लॉन्च कर देगी। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 12, iPhone 12 Pro, Apple, Apple Watch, iPad, iPhone 12 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »