• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple ने भारत के ऐप्स मार्केट में दबदबा रखने से इनकार किया, Google को बड़ा खिलाड़ी बताया

Apple ने भारत के ऐप्स मार्केट में दबदबा रखने से इनकार किया, Google को बड़ा खिलाड़ी बताया

CCI ने ऐप डिवेलपर्स को Apple का प्रॉपराइटरी सिस्टम इस्तमाल करने के मजबूर करने के आरोप की जांच शुरू की थी। यह प्रॉपराइटरी सिस्टम ऐप में खरीदारी के लिए 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है

Apple ने भारत के ऐप्स मार्केट में दबदबा रखने से इनकार किया, Google को बड़ा खिलाड़ी बताया

CCI इन आरोपों पर Apple के जवाब की समीक्षा करेगा। इसके बाद वह आगे की जांच का आदेश दे सकता है

ख़ास बातें
  • Apple ने कहा है कि उसकी मार्केट में हिस्सेदारी बहुत कम है
  • Apple ने इस मार्केट में Google का दबदबा बताया है
  • अधिकतर स्मार्टफोन्स में गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में ऐप्स मार्केट में पावर का गलत इस्तेमाल करने के आरोप से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि इस मार्केट में उसकी हिस्सेदारी बहुत कम है और इसमें Google का दबदबा है। Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से उसके खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने का निवेदन किया है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, CCI ने ऐप डिवेलपर्स को Apple का प्रॉपराइटरी सिस्टम इस्तमाल करने के मजबूर करने के आरोप की जांच शुरू की थी। यह प्रॉपराइटरी सिस्टम ऐप में खरीदारी के लिए 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है। Apple ने CCI को दी अपनी फाइलिंग में कहा है कि भारत में उसका मार्केट शेयर 0-5 प्रतिशत का है, जो बहुत कम है। इस मार्केट में गूगल का 90-100 प्रतिशत तक कब्जा है क्योंकि अधिकतर स्मार्टफोन्स में गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। Apple ने फाइलिंग में बताया है, "कंपनी का भारतीय मार्केट में दबदबा नहीं है। दबदबे के बिना गलत इस्तेमाल नहीं हो सकता। यह पहले ही तय हो चुका है कि भारतीय मार्केट में गूगल एक बड़ा खिलाड़ी है।"

इस बारे में Apple और CCI ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गूगल को चलाने वाली Alphabet के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस मामले में "Together We Fight Society" कहे जाने वाले गैर-लाभकारी समूह ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि Apple अपने iOS के साथ गैर-लाइसेंस वाले मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स के मार्केट में दबदबा रखती है। हालांकि, Apple ने अपनी फाइलिंग में कहा कि एंड्रॉयड जैसे लाइसेंस वाले सिस्टम्स सहित पूरे स्मार्टफोन मार्केट को इसमें शामिल करना चाहिए। कंपनी ने इस शिकायत को "प्रॉक्सी फाइलिंग" भी बताया है। Apple का कहना है कि यह शिकायत उन पार्टीज के साथ मिलकर की गई लग रही है जिनके साथ Apple के दुनिया भर में कमर्शियल और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद चल रहे या जिन्होंने अन्य रेगुलेटर्स को शिकायत की है।

कंपनी ने अपने दावे की मजबूती के लिए कोई प्रमाण नहीं दिया है। CCI इन आरोपों पर Apple के जवाब की समीक्षा करेगा। इसके बाद वह आगे की जांच का आदेश दे सकता है या इस मामले को खारिज भी किया जा सकता है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Market, Google, Apps, Smartphone, IOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »