Apple ने Apple Upgrade नाम से नया डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहक iPhone, Mac, iPad और Apple Watch को हर महीने तय रकम देकर इस्तेमाल कर सकेंगे। जानिए यह नया प्लान कैसे काम करेगा और किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
Photo Credit: Apple
Apple Upgrade के जरिए अब iPhone, Mac और iPad को मंथली पेमेंट पर लिया जा सकेगा
Apple ने अपने ग्राहकों के लिए Apple Upgrade नाम से नया डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक iPhone, Apple Watch, Mac और iPad को एकमुश्त कीमत चुकाने के बजाय हर महीने तय रकम देकर इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सर्विस फाइनेंशियल कंपनी Klarna के साथ मिलकर शुरू की गई है। खास बात यह है कि लीज पूरी होने पर ग्राहक नए मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं, मौजूदा डिवाइस खरीद सकते हैं या फिर उसे वापस भी कर सकते हैं।
Apple Upgrade एक डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम है। यानी ग्राहक Apple के चुनिंदा डिवाइस खरीदने की बजाय मासिक किस्त जैसी तय रकम देकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह पारंपरिक EMI नहीं है, बल्कि एक लीज मॉडल है, जिसमें तय अवधि पूरी होने के बाद ग्राहक के पास अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं।
इस प्रोग्राम में फिलहाल चार प्रोडक्ट कैटेगरी शामिल हैं, iPhone, Apple Watch, Mac और iPad। हर डिवाइस के लिए लीज की अवधि अलग-अलग रखी गई है। कंपनी के मुताबिक iPhone और Apple Watch के लिए 12 या 24 महीने, Mac और iPad के लिए 24 या 36 महीने की अवधि तय की गई है।
Apple ने अलग-अलग डिवाइस के लिए शुरुआती मंथली फीस तय की है। iPhone के लिए 17.99 डॉलर प्रति माह, Apple Watch के लिए 11.99 डॉलर प्रति माह, Mac के लिए 24.99 डॉलर प्रति माह और iPad के लिए 11.99 डॉलर प्रति माह। अगर ग्राहक अपना पुराना Apple डिवाइस Apple Trade In के तहत एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी वैल्यू मासिक भुगतान को कम करने में इस्तेमाल की जा सकती है।
वहीं, जो ग्राहक Apple Card से पेमेंट करेंगे, उन्हें हर लीज पेमेंट पर 3% Daily Cash कैशबैक मिलेगा। Apple का यह नया प्रोग्राम फिलहाल अमेरिका में Apple Store वेबसाइट, Apple Store ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है।
जब लीज की अवधि पूरी हो जाएगी, तब ग्राहक के पास तीन ऑप्शन होंगे। नए Apple डिवाइस में अपग्रेड करना, एकमुश्त भुगतान करके मौजूदा डिवाइस अपने पास रखना और डिवाइस वापस करके प्रोग्राम से बाहर निकलना।
Apple ने नए Apple Upgrade प्रोग्राम के साथ अमेरिका में iPhone Upgrade Program और iPhone Payments ऑप्शन बंद करने का फैसला किया है। जो ग्राहक पहले से iPhone Upgrade Program का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे पात्र होने पर Apple Upgrade में शिफ्ट हो सकते हैं। इसके अलावा उनके पास Apple Card Monthly Installments, सीधे खरीदने या कैरियर फाइनेंसिंग का ऑप्शन भी रहेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स