Apple के iOS, iPadOS और macOS और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स को वर्ष से पहचाना जाएगा

इससे पहले एपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए विभिन्न नंबरिंग स्कीम का इस्तेमाल करती थी। उदाहरण के लिए, iOS 18 के साथ watchOS 11 और visionOS 2 मौजूद थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2025 00:08 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम्स को वर्ष के आधार पर टाइटल दिया जाएगा
  • इसकी शुरुआत iOS 26, iPadOS 26 और macOS 26 के साथ की जाएगी
  • एपल के iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहा जाने वाला नया इंटरफेस दिया जाएगा

कंपनी के iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहा जाने वाला नया इंटरफेस दिया जाएगा

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस ( WWDC) में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के नाम तय करने के तरीके को बदलने की जानकारी दी है। कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम्स को क्रमानुसार नंबरिंग के बजाय वर्ष के आधार पर टाइटल दिया जाएगा। इसकी शुरुआत iOS 26, iPadOS 26 और macOS 26 के साथ की जाएगी। 

कंपनी ने बताया कि नए सिस्टम से iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Apple TV और Vision Pro सॉफ्टवेयर के लिए वर्जन नंबर्स को सिंक्रोनाइज किया जाएगा। इससे पहले एपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए विभिन्न नंबरिंग स्कीम का इस्तेमाल करती थी। उदाहरण के लिए, iOS 18 के साथ watchOS 11 और visionOS 2 मौजूद थे। इससे यह भ्रम होता था कि कौन से डिवाइस में नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है। 
Advertisement

एपल के iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहा जाने वाला नया इंटरफेस दिया जाएगा। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल होंगे। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है। Apple के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से एक अलग लुक मिलेगा। नए लिक्विड ग्लास UI से एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स में भी आगे बढ़ने का संकेत मिला है। पिछले वर्ष की WWDC में कंपनी ने Apple Intelligence फीचर्स का प्रिव्यू दिखाया था। 

अगले वर्ष लॉन्च की जाने वाली आईफोन सीरीज में कई बदलाव के पूर्वानुमान के कारण कंपनी के OS को भी बदला जा रहा है। आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी पर एपल की कुछ प्रोडक्ट्स को पेश करने की योजना है। इनमें पहला फोल्डेबल आईफोन शामिल हो सकता है। इससे पहले Gurman ने बताया था कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसमें अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के विपरीत लगभग नहीं दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। इसके साथ ही कर्व्ड iPhone भी पेश किया जा सकता है। इसमें बिना किसी कटआउट के स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID सेंसर मिल सकता है। कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लासेज को भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.