iPhone 15 को चीन ने बताया सिक्योरिटी के लिए खतरा, सरकारी एजेंसियों में इस्तेमाल पर रोक

चीन की बहुत सी सरकारी एजेंसियों ने अपने कर्मचारियों को वर्कप्लेस पर आईफोन्स नहीं लाने का निर्देश दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • चीन का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स के साथ सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं है
  • एपल के लिए विदेश में चीन सबसे बड़ा मार्केट है
  • कंपनी ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है

इससे एपल के लिए उसके सबसे बड़ी विदेशी मार्केट में चुनौतियां बढ़ सकती हैं

दुनिया भर में मशहूर iPhones बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की चीन में बिक्री घट सकती है। एपल ने मंगलवार को iPhone 15 सीरीज लॉन्च की थी। चीन का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स के साथ सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं हैं। हालांकि, इसके साथ ही चीन की सरकार ने बताया है कि वह इनकी खरीदारी पर रोक नहीं लगा रही। 

चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री की प्रवक्ता Mao Ning ने बुधवार को बीजिंग में नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने फोन्स से जुड़ी सिक्योरिटी की घटनाओं के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट देखी हैं।" Bloomberg News की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन बहुत सी सरकारी कंपनियों और एजेंसियों में आईफोन पर प्रतिबंध लगान की योजना बना रहा है। इससे एपल के लिए उसके सबसे बड़ी विदेशी मार्केट में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। चीन में एपल बड़े पैमाने पर आईफोन का प्रोडक्शन भी करती है। चीन की बहुत सी एजेंसियों ने अपने कर्मचारियों को वर्कप्लेस पर आईफोन्स नहीं लाने का निर्देश दिया है। 

Ning ने कहा, "चीन ने एपल या विदेशी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कोई कानून या नियम नहीं जारी किए हैं। सिक्योरिटी को सरकार बहुत महत्व देती है और चीन में कारोबार करने वाली सभी कंपनियों को इसके कानूनों और नियमों का पालन करना होगा।" अमेरिका में कैलिफोर्निया के एपल पार्क में कंपनी की ओर से नई आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने के कुछ घंटे बाद आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में चीन ने इन स्मार्टफोन्स से सिक्योरिटी को खतरे की आशंका जताई है। 

आईफोन की नई सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और ज्यादा पावर वाला है। एपल ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  2. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  6. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
  7. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G vs Moto G35 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
  10. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.